फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy Crowd of complainant in cm trivendra singh rawat janta darbar dehradun 

सीएम के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, इस तरह सामने आईं शिकायतों की फेहरिस्त

Wed, 03 Jul 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jul 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Heavy Crowd of complainant in cm trivendra singh rawat janta darbar dehradun 
जनता दरबार - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को सीएम के जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिमला बाईपास क्षेत्र के बचन सिंह रावत ने अपनी शिकायत सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने रखी, तो वह एकदम गंभीर हो गए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डीएम दून सी रविशंकर से मुखातिब होते हुए कहा-यह पूर्व सैनिक हैं।

विज्ञापन


ये रहे होंगे बार्डर पर और यहां जमीन कब्जा हो गई। रवि इसे देखो, कार्रवाई करो। स्कूल में पढ़ने वाली बालिका रजनी कुकरेती आय प्रमाणपत्र न बनने के कारण गौरा नंदा योजना का लाभ न मिलने की शिकायत लेकर पहुंची, तो सीएम ने अफसरों को तुरंत कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन


साथ ही बालिका से कहा - करते हैं तेरी मदद बेटा। इसी तरह, लीलावती ने जब बिजली का बिल चुका पाने में असमर्थता जाहिर की और बिल माफी की गुहार लगाई, तो सीएम ने कहा - इसके बाद आने वाले बिल तो चुका दोगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां में जवाब मिला, तो सीएम ने कहा- करते हैं तुम्हारे लिए व्यवस्था। सुभाष गुसाईं कैंट क्षेत्र में बंदरों की समस्या लेकर सामने आए, तो सीएम हल्के फुल्के मूड में आ चुके थे। उन्होंने कहा-बंदर तो सीएम आवास में भी आ रहे हैं। क्या किया जाए, इनका, आपके पास कोई सुझाव हो, तो आप ही बता दीजिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अलग अलग अंदाज में दिखे। शिकायत करते करते एकाध फरियादी जोर-जोर से बोलते लगे, तो उन्हें सीएम ने उसी तरह से उन्हें हैंडल किया। सबसे पहले फरियाद रखने पहुंचे वाचस्पति डबराल जब मामला लंबा खींचने लगे, तो सीएम ने उन्हें टोक दिया।

 

कहा-डबराल जी आपकी चिट्ठी मिल गई है, भाषण न करें। सीएम ने शिकायतों को तेजी से निपटाने पर फोकस किया। सीएम के साथ जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, दून महानगर अध्यक्ष विनय गोयल भी मौजूद रहे। बीच बीच में शिकायतों के निस्तारण के लिए सीएम उन्हें भी जोड़ते रहे। कुछ शिकायतों में उन्होंने कहा कि आपके विधायक यहां है। इन्हें बताइये।

ये रहा हाल
01 सप्ताह के भीतर शिकायतों पर कार्रवाई करके बताएंगे अधिकारी
170 लोगों ने जनता मिलन में सीएम से मिलकर दर्ज कराई शिकायतें
49 आवेदन आर्थिक सहायता के आए, कार्रवाई के निर्देश हुए जारी

जनता मिलन में सीएम के अहम निर्देश
- बिजली के झूलते तारों की समस्या को पूरे प्रदेश स्तर पर दिखवाया जाए, कार्रवाई हो
- बरसात को देखते हुए हर एहतियाती कदम उठाए जाएं, शीर्ष प्राथमिकता में इसे रखें
- अतिक्रमण जहां भी लोगों की परेशानी का सबब बन रहा हो, वहां ठोस कार्रवाई हो
- जो सुझाव आए हैं, उन्हें गंभीरता से लिया जाए, राज्यहित में इन्हें क्रियान्वित भी करें

इस तरह सामने आईं शिकायतों की फेहरिस्त
बड़कोट के संजय थपलियाल के क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने के आवेदन पर लोक निर्माण विभाग को इसके लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यमकेश्वर में काफी समय से वन संबंधी आपत्तियों के कारण सड़क का निर्माण रुके होने के संबंध में वन विभाग को इसकी स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा गया। सुखबीर बटोला ने चंद्रबनी देहरादून में पानी की समस्या बताई, तो सीएम ने पेयजल विभाग को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। त्यूनी के समीप अणु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद होने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया।

 

मदन मोहन नेगी ने आयुष्मान कार्ड नहीं मिलने की शिकायत की, तो इसे गंभीर बताते हुए स्वास्थ्य विभाग को इस मामले की जांच कर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। श्याम सिंह तोमर ने स्कूल बाउंड्री के कारण संपर्क मार्ग बंद होने की शिकायत की, तो शिक्षा विभाग को इसका मौका मुआयना करने को कहा गया। युनूस ने झगड़े में गलत मेडिकल लगाए जाने की शिकायत की, तो सीएम ने जांच करने के निर्देश दिए। केवल चौहान ने भूटाणु उत्तरकाशी में सड़क की समस्या बताई, तो सीएम ने समुचित कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया। विमल ने शिकायत की कि वह भूमिहीन हैं, परंतु सरकारी कागजों में उसे भूमि मिलने की बात कही जा रही है। इस पर सीएम ने जांच के आदेश दिए।

अंदर जनता मिलन, बाहर हुई जोर आजमाइश
सीएम आवास में एक तरफ, जनता मिलन कार्यक्रम चल रहा था, तो गेट के बाहर जोर आजमाइश के दर्शन हो रहे थे। 108 सेवा से हटाए गए कार्मिक अपने परिजनों के साथ जनता मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिला। मेन गेट को बंद कर दिया गया। कार्मिकों ने इस पर गहरी नाराजगी जताई। इससे पहले, वे फरियादी भी जनता मिलन कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए, जो देर से आए थे। उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं मिला। कई फरियादियों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश न मिलने का विरोध किया और कार्यक्रम के औचित्य पर सवाल उठाए। पुलिस ने फरियादियों को समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed