भारी बारिश से बदरी-केदारनाथ यात्रा ठप, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते मार्ग अवरुद्ध होने से बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। चमोली में भारी बारिश के चलते लामबगड़ में शुक्रवार देर शाम बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे सुबह खुला लेकिन भारी बारिश के चलते प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए हैं।
उधर बारिश से पाताल गंगा और पागलनाला में सड़क पर मलबा आ गया। बीआरओ की टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है। चोपता मार्ग के बाधित होने के चलते तीर्थयात्रियों को रुद्रप्रयाग से होकर जाने की सलाह दी गई है।
भारी बारिश के चलते चमोली में अलकनंदा, नंदाकिनी और पिंडर नदियां खतरे के निशान के पास पहुंच गईं हैं। इसके साथ ही गाड-गदेरे उफान पर हैं। उधर रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक लगातार बारिश जारी है। दोपहर बाद लिनचोली में आवाजाही ठप होने पर प्रशासन ने केदारनाथ धाम की यात्रा रोक दी है।
राजधानी में शुरू हुई बारिश, मौसम हुआ
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच राजधानी में शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश शनिवार को भी जारी है। सुबह थोड़ी देर के लिए बारिश बंद हुई लेकिन सुबह 11 बजे से फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते राजधानी के तापमान में काफी गिरावट महसूस की गई है। मौसम विभाग ने अभी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
शनिवार सुबह आसमान में बादलों के चलते राजधानी में धूम नहीं खिली जिसके चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश 11 बजे के लगभग तेज हो गई। इस वजह से सड़कों पर पानी भर गया।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि राजधानी में बादल छाए रहेंगे और एक या दो दौर की तेज बारिश भी हो सकती है।