फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heat Wave in Uttarakhand Summer from Ground to Mountains read All Updates in hindi

Heat Wave: उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक गर्मी का सितम, जानें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Tue, 21 May 2024 05:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 May 2024 05:03 PM IST
सार

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय इलाकों में भी गर्मी का सितम है। बीते सोमवार को तेज धूप के चलते सुबह से ही हीट वेव का सिलसिला शुरू हुआ। इससे लोगाें को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। आज भी गर्मी का सितम जारी है।

विज्ञापन
Heat Wave in Uttarakhand Summer from Ground to Mountains read All Updates in hindi
heat wave - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी में लगातार चौथे दिन भी दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। बीती सोमवार को यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इसके चलते हीट वेव ने झुलसाने का काम किया।उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है। राजधानी दून समेत मैदानी जिलों में बीते सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बीते दिनों दून का अधिकतम तापमान पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 41 डिग्री दर्ज किया गया था। उधर, सोमवार को भी तेज धूप के चलते सुबह से ही हीट वेव का सिलसिला शुरू हुआ। इससे लोगाें को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम करीब चार बजे बादल छाए तो हीट वेव से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में हीट वेव से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप और सामान्य तापमान में बढ़ोतरी होने से हीट वेव लोगों को परेशान करेगी। 21 मई को दून में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान से पहाड़ तक गर्मी का सितम

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय इलाकों में भी गर्मी का सितम है। तेज धूप के चलते मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय इलाकों के सामान्य तापमान में भी चार से पांच डिग्री का इजाफा देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: धाम में अब गर्भगृह से दर्शन शुरू, खास लोगों को ही वरीयता देने पर तीर्थपुरोहितों ने किया था विरोध

पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार को हल्की बारिश के आसार बताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि, इन जिलों के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

यह रहा तापमान

शहर अधिकतम    न्यूनतम
देहरादून 40  23.5
पंतनगर  39.5  24.7
मुक्तेश्वर 29.1       13.1
नई टिहरी 28.5 14.1

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed