फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Darshan started from sanctum sanctorum in Kedarnath Chardham Yatra 2024 Uttarakhand News

Kedarnath: धाम में अब गर्भगृह से दर्शन शुरू, खास लोगों को ही वरीयता देने पर तीर्थपुरोहितों ने किया था विरोध

Tue, 21 May 2024 05:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 May 2024 05:31 PM IST
सार

केदारनाथ धाम में आम श्रद्धालुओं को सभामंडप से दर्शन कराने पर तीर्थपुरोहितों ने भारी विरोध किया। कहा कि समिति केवल खास लोगों को वरीयता दे रही है। तीर्थपुरोहितों के विरोध के बाद आज से आम श्रद्धालुओं के लिए भी केदारनाथ में गर्भगृह से दर्शन शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Darshan started from sanctum sanctorum in Kedarnath Chardham Yatra 2024 Uttarakhand News
केदारनाथ Oec - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ में मंगलवार को बाबा के भक्तों ने गर्भगृह से आराध्य के दर्शन किए। भारी भीड़ के बावजूद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने सभी भक्तों को 12 घंटे तक गर्भगृह से भगवान केदार के दर्शन कराए।

विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए मंदिर समिति ने पुलिस के साथ बेहतर इंतजाम किए। सोमवार मध्य रात्रि के बाद से मंदिर में भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। सुबह चार बजे धाम के कपाट खुलने के बाद पूजा-अर्चना के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए धर्म दर्शन शुरू हुए। मंदिर समिति द्वारा पुख्ता इंतजाम के साथ गर्भगृह से दर्शन शुरू कराए गए।

विज्ञापन

 


इस मौके पर पूरा मंदिर क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। दोपहर तीन बजे भगवान केदारनाथ को बाल भोग लगाया गया। इस मौके पर परंपरानुसार मंदिर के कपाट बंद किए गए। गर्भगृह और सभा मंडप की साफ-सफाई के बाद दोपहर 3.45 बजे से मंदिर के कपाट खुलने पर पुनः भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन शुरू किए। इस दौरान भक्तों की लंबी लाइन लगी रही

शाम सात बजे बाबा केदार की सायंकालीन आरती हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद रात 11 बजे तक भक्तों ने सभामंडप से बाबा केदार के शृंगार दर्शन किए। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया, सोमवार को तीर्थपुरोहितों ने गर्भगृह से दर्शन की मांग की थी। इसके बाद मंगलवार से भक्तों को गर्भगृह से दर्शन कराए गए।

 

गर्भगृह से ही दर्शन का महत्व
केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंच रहे शिव भक्तों को बीकेटीसी गर्भगृह से दर्शन नहीं करा रही है। जबकि केदारनाथ में गर्भगृह से ही दर्शन का महत्व है। कहा कि मंदिर समिति अपने चहेतों और हेलिकॉप्टर से पहुंच रहे यात्रियों को पर्ची से दर्शन करवा रही है।

केदार सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, पंकज शुक्ला, रमाकांत शर्मा आदि का कहना था कि यात्रा को सिर्फ अभी 11 ही दिन हुए हैं। लेकिन बीकेटीसी यात्रियों की अधिक संख्या बताकर भक्तों को सभामंडप से दर्शन करा रही है। ऐसे में दूर प्रांतों से आए श्रद्धालु निराश लौट रहे हैं।

केदार सभा ने कहा कि मंदिर समिति की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पर्ची के सहारे खास को दर्शन बंद करने और गर्भगृह से आम श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की मांग की। लगभग चार घन्टे तक चले धरना-प्रदर्शन के बीकेटीसी के पदाधिकारियों ने केदार सभा को आश्वस्त किया कि मंगलवार से आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह से ही दर्शन कराए जाएंगे,  जिसके बाद आज सुबह से आम श्रद्धालुओं को भी दर्शन कराए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: पंजीकरण रद्द...नाराज यात्री सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैठे, बोले- वापस नहीं जाएंगे

केदारनाथ यात्रा में प्रतिवर्ष नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। साथ ही कारोबार के लिहाज से भी यात्रा ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रही है। इस वर्ष 10 मई से शुरू हो रही यात्रा के दस दिनों में ही रिकाॅर्ड 2.81 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इनमें से 1.26 लाख श्रद्धालु बीते चार दिनों में ही धाम पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed