फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heat wave Heat and hot winds will increase effect of strong heat wave Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand Weather News: तपिश और गर्म हवाएं...आने वाले दिनों में बढ़ेगा तेज हीट वेव का असर

Wed, 23 Apr 2025 10:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Apr 2025 10:51 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार आज  सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।  दून का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Heat wave Heat and hot winds will increase effect of strong heat wave Uttarakhand News in hindi
बढ़ती गर्मी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रदेश भर में बीते दो दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मैदानी इलाकों में झुलसाती तेज धूप और गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। यही वजह है कि दिन के साथ अब रात को भी गर्मी समस्या बनने लगी है। उधर, आने वाले दिनों में हीट वेव का असर बढ़ने के आसार हैं। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा सामान्य से ऊपर ही रहेगा।

विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डाले तो मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिकतम के साथ 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश भर के अन्य इलाकों का भी रहा।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chardham Yatra 2025: बदरी-केदार धाम के लिए मई के ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल, अब आगे के लिए है ये विकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (बुधवार) सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं।

यह रहा तापमान

स्थान   अधिकतम  न्यूनतम
देहरादून 37.5  21.3
पंतनगर 38.7    19.6
मुक्तेश्वर  26.4 13.4
नई टिहरी   27  13.7

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed