{"_id":"572cc91b4f1c1b61145ce876","slug":"hearing-on-rebel-mla-of-congress-in-nainital-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागियों की सदस्यता पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, पहुंचे कपिल सिब्बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागियों की सदस्यता पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, पहुंचे कपिल सिब्बल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 May 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। स्पीकर की ओर से पैरवी कर रहे पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं। बागियों की ओर से सीए सुंदरम और विवेक द्विवेदी पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन
आ सकता है फैसला
न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकल पीठ के समक्ष दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद शनिवार को फैसला आ सकता है। पूर्व में बागी विधायकों की ओर से मामले की जल्द सुनवाई के लिए प्रार्थना-पत्र दिया गया था, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद सात मई की तिथि सुनवाई के लिए नियत की थी।
विज्ञापन