फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   hearing on bhim lal and rekha arya

दलबदल प्रकरण में भीमलाल पर फैसला सुरक्षित, रेखा ने मांगा समय

Wed, 08 Jun 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jun 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
hearing on bhim lal and rekha arya
रेखा आर्या - फोटो : AmarUjala

सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य और घनसाली विधायक भीमलाल आर्य के दलबदल प्रकरण में मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष सुनवाई हुई।

विज्ञापन


भीमलाल तो अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित हुए, लेकिन रेखा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष को प्रार्थनापत्र देकर बीमारी के कारण 15 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने एक-एक कर सभी पक्षों को सुना। भीमलाल के अधिवक्ता और भाजपा के मुख्य सचेतक विधायक मदन कौशिक के अधिवक्ता ने अपना-अपना पक्ष रखा। अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने फैसला सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मई को हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान भाजपा विधायक भीमलाल आर्य और कांग्रेसी विधायक रेखा आर्य ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए क्रास वोटिंग की थी। विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने पहले दो जून को सुनवाई का समय रखा था। लेकिन, उस दिन सुनवाई नहीं हो पाई थी, इसके बाद सात जून को नए सिरे से समय तय किया गया था।

विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि भीमलाल के प्रकरण में दोनों पक्षों की सुनवाई हो चुकी है। फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। रेखा आर्य के मामले में अभी सुनवाई अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed