{"_id":"65a03e421a1c1ee1850b6336","slug":"health-wellness-center-was-started-in-sherpur-to-provide-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-326607-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एएनएम हुईं सेवानिवृत, सीएचओ ने छोड़ा काम, अस्पताल में लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एएनएम हुईं सेवानिवृत, सीएचओ ने छोड़ा काम, अस्पताल में लगा ताला
विज्ञापन
Iशेरपुर में तीन माह से बंद है हेल्थ वेलनेस सेंटर
I
I11 हजार की आबादी को नहीं मिल पा रही स्वास्थ्य सुविधाI
सहसपुर क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायत की करीब 11 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए शेरपुर में हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू किया गया था। बीते साल अक्तूबर में अस्पताल में तैनात एएनएम सेवानिवृत हो गईं। नवंबर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भी नौकरी छोड़ दिए। उसके बाद से अस्पताल में ताला लगा हैं। अस्पताल बंद होने से सबसे अधिक परेशानी गभर्वतियों को उठानी पड़ रही है। महिलाओं को प्रसव के लिए निजी अस्पताल में जाना पड़ता है।
हेल्थ वेलनेस सेंटर करीब तीन माह से बंद पड़ा है। कभी-कभी केवल नाम के लिए आशाएं अस्पताल में बैठती हैंं। अस्पताल में पूर्व में एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और एनएनएम तैनात थे। यहां गर्भवतियों को प्रसव की सुविधा भी मिलती थी। अस्पताल में हर माह 20 से 25 प्रसव भी होते थे।
बीते साल अक्तूबर में एएनएम के सेवानिवृत होने के बाद अब तक नए एएनएम की तैनाती नहीं हो पाई है। अस्पताल बंद होने से अब ग्रामीणों को महंगे खर्च में निजी अस्पताल में गर्भवतियों का प्रसव के लिए करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण त्रिलोक सिंह, विकास कुमार, साजिद अली, नौशाद, रुखसाना, ताहिरा बानो, रुखसार, सीमा शकुंतला आदि ग्रामीणों ने कहा कि अस्पताल में उपचार और प्रसव की सुविधा बंद होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल में दोबारा प्रसव की सुविधा शुरू करने की मांग की है।
I
I
Iस्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी चल रही है। एएनएम की भर्ती होने के साथ ही सेंटर में तैनाती कर दी जाएगी। फिलहाल सेंटर को संचालित रखने के लिए अस्थाई व्यवस्था की जाएगी।
I
I
I
Iडॉ. विजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, विकासनगरI