फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   health system project in uttarakhand.

हेल्थ सिस्टम प्रोजेक्ट से सुधरेंगी चिकित्सीय सेवाएं

Sat, 31 Dec 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 31 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
health system project in uttarakhand.
डॉक्टर

उत्तराखंड के जिन इलाकों में अभी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, नए साल में वहां लोगों का इलाज मुहैया होगा। 800 करोड़ रुपये बजट के उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट फेज टू का खाका तैयार कर लिया गया है। स्वास्थ्य निदेशालय से चार अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर प्रोजेक्ट के विभिन्न कार्यभार की जिम्मेदारी दे दी गई है।

विज्ञापन


महानिदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के संयुक्त निदेशक डा. सरोज नैथानी को प्रोजेक्ट में अपर परियोजना निदेशक, सहायक निदेशक डॉ. एमडी सेमवाल को संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य), डॉ. शैलेंद्र कंडारी को संयुक्त निदेशक (पीपीपी), डॉ. राजन अरोड़ा को संयुक्त निदेशक (प्रोक्योरमेंट) और डॉ. अमित शुक्ल को प्रोजेक्ट में संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य बीमा) बनाया गया है।
विज्ञापन


महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने बताया कि चार अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जरूरत पड़ी तो और अधिकारियों को भी प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट फेज टू के तहत डाक्टरों की अलग से भर्ती की जाएगी, पहले से जो डाक्टर काम कर रहे हैं, वे करते रहेंगे। परियोजना के तहत प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी अपडेट किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed