फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Health Minister Dr. Dhan Singh Rawat provided POCT

Dehradun News: 40 सीएचओ को दी गई पीओसीटी डिवाइस, पांच मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

Tue, 19 Aug 2025 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Health Minister Dr. Dhan Singh Rawat provided POCT
I- पीओसीटी डिवाइस से 28 से अधिक जांचें की जा सकेंगी एक साथI
विज्ञापन




स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 40 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को पीओसीटी डिवाइस प्रदान कीं। इनकी मदद से एक साथ 28 से भी अधिक तरह की जांचें की जा सकेंगी। साथ ही मरीजों की दो से पांच मिनट के अंदर रिपोर्ट भी मिलेगी।



सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत प्वाइंट ऑफ केयर टेस्टिंग डिवाइस वितरित की गईं। इस डिवाइस की मदद से ग्लूकोज, कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, वाईटल्स, ईसीजी एवं यूरिक एसिड समेत 28 से भी अधिक रैपिड टेस्ट किए जा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार समुदाय स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तकनीक और नवाचार की मदद ले रही है। इसी के तहत पीओसीटी डिवाइस वितरित की गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारियों की इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही निरंतर मॉनीटरिंग भी करनी होगी। इसके अलावा लाभार्थियों की संतुष्टि भी सुनिश्चित करनी होगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रदेश में रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी, डॉ. वंदना सेमवाल, डॉ. निधि रावत, डॉ. विमलेश जोशी, डॉ. प्रदीप राणा, डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. कैलाश गुंज्याल, डॉ. राजीव दीक्षित, डॉ. आनंद शुक्ला, डॉ. मनोज वर्मा, नवीन जोशी, कांति शर्मा, सुधा कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed