फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Health department will take three thousand samples daily, monitoring will increase on the border

रोजाना तीन हजार सैंपल लेगा स्वास्थ्य विभाग, सीमा पर बढ़ेगी निगरानी

Fri, 26 Mar 2021 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Health department will take three thousand samples daily, monitoring will increase on the border
जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने के दिशा निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को सैंपल लेने के कार्य में तेजी लाने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग को सीमाओं पर निगरानी बढ़ाते हुए रोजाना तीन हजार से अधिक सैंपल लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निगम के अधिकारियों और उप जिलाधिकारियों के साथ शिविर कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने कहा कि कांट्रेक्ट ट्रेसिंग और टीकाकरण के कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही जहां कोविड-19 संक्रमण के मामले आ रहे हैं, वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाने की कार्रवाई जाए। उन्होंने नगर निगम को सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में साफ-सफाई और निरंतर सेनिटाइजेशन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों की निगरानी कर संक्रमण फैलने के संभावित खतरे के मद्देनजर संक्रमित व्यक्तियों को चिकित्सकीय देखरेख में क्वारंटीन में रखा जाए। जिसके लिए वीरांगना तीलू रौतेली कामकाजी महिला छात्रावास में 18 कक्ष को कोविड केयर सेंटर के रूप में अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों आदि स्थानों पर सार्वजनिक दूरी और मास्क पहनने समेत कोरोना गाइडलान का पालन करें। वीडियो कांफ्रेसिंग में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी, जिले के सभी उप जिलाधिकारी, नगर निगम और नगर पालिकाओं के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed