फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Health department should give information before referring patients

Dehradun News: मरीजों को रेफर करने से पहले सूचना दे स्वास्थ्य विभाग

Thu, 03 Aug 2023 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Health department should give information before referring patients
मौसम में बदलाव के चलते पीलिया, डायरिया और डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। खासकर बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे हैं। शहर के निजी अस्पतालों समेत सरकारी अस्पतालों में भी बेड फुल हो रहे हैं। दून अस्पताल में भी मरीज अधिक आ रहे हैं। इसे देखते हुए दून अस्पताल के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग से कहा है कि मरीजों को रेफर करने से पहले इसकी जानकारी दी जाए, ताकि उचित व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन


इस संबंध में बुधवार को दून अस्पताल में बैठक की गई और सीएमओ डॉ. संजय जैन को पत्र भेजा गया। दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की जानकारी दिए बिना अन्य जगहों से यहां पर मरीजों को रेफर किया जाता है। अस्पताल में मरीज अधिक आ रहे हैं और बेड कम पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर अस्पताल प्रशासन को पहले जानकारी मिल जाएगी तो बेड की व्यवस्था बनाई जा सकेगी। इसके अलावा अस्पताल में सभी डॉक्टरों की रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed