{"_id":"64f24a82579c0df03a060fd9","slug":"health-department-hiding-figures-of-deaths-of-dengue-patients-dehradun-news-c-5-drn1005-235466-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डेंगू मरीजों की मौत के आंकड़े छुपा रहा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डेंगू मरीजों की मौत के आंकड़े छुपा रहा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
डेंगू मरीज बढ़ने के साथ मरीजों की मौतें भी शुरू हो गई हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू मरीजों की मौत के आंकड़े जारी नहीं किए जा रहे हैं। विभाग मरीजों की मौत के आंकड़े छुपा रहा है। अब तक जिले में डेंगू से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों ने भी मरीज को डेंगू होने की पुष्टि की है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने दो मरीजों की मौत का कारण डेंगू होने से इंकार कर दिया।
बता दें कि पिछले दिनों एक पुलिस कांस्टेबल की मौत कनिष्क अस्पताल में हुई थी। उनमें डेंगू की पुष्टि भी हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल गई और डेंगू से मौत की पुष्टि की। इस साल डेंगू से हुई सिर्फ यही एक मौत सरकारी रिकाॅर्ड में दर्ज की गई है। इसके बाद 22 अगस्त को एक महिला रंगकर्मी की मौत मैक्स अस्पताल में हो गई थी। अस्पताल ने उन्हें डेंगू पॉजिटिव बताया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इंकार कर दिया। इसके बाद 28 अगस्त को एक वरिष्ठ साहित्यकार की मौत में कैलाश अस्पताल में हो गई थी। अस्पताल के मुताबिक साहित्यकार को भी डेंगू की पुष्टि हुई थी, लेकिन विभाग ने उनकी मौत को भी अपने रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया।
मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं
इन सभी अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक जिन मरीजों की मौत हुई है इनमें डेंगू के अलावा डायबिटीज, किडनी, हार्ट, ब्लड प्रेशर, सांस संबंधी समस्या भी थी।
निजी अस्पतालों से बात की जाएगी। जब वह हमें जानकारी भेज देंगे तो हम जांच कर इसे रिकॉर्ड में दर्ज कर लेंगे।
डॉ. सीएस रावत, एसीएमओ व डेंगू नोडल, देहरादून