फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Health department has only 10 hearse vans in the entire state Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे के पास सिर्फ 10 शव वाहन, छह जिलों में सरकारी वाहन की सुविधा नहीं

Sat, 26 Jul 2025 01:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Jul 2025 01:49 PM IST
सार

पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे के पास सिर्फ 10 शव वाहन है। छह जिलों में  सरकारी वाहन की सुविधा नहीं है। शासन ने सीएमओ को एक-एक वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Health department has only 10 hearse vans in the entire state Uttarakhand news in hindi
आर राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी अस्पतालों में शव ले जाने के लिए स्वास्थ्य महकमे के पास प्रदेश में मात्र 10 शव वाहन हैं। छह जिलों के जिला व उप जिला अस्पतालों में एक भी शव वाहन नहीं है। शासन ने सीएमओ को जिले में एक-एक शव वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती मरीज की मौत होने के बाद शव ले जाने के लिए परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परिजनों को इसके लिए निजी एंबुलेंस या अन्य वाहन की व्यवस्था करनी पड़ती है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी व चमोली जिले में शव वाहन है। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले में एक भी शव वाहन नहीं है।

विज्ञापन

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि जिन जिलों में शव वाहन नहीं है, उन जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी के निवर्तन पर उपलब्ध संसाधनों से तत्काल शव वाहन उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पंचायत के पहले चरण में महिलाओं ने जमकर किया मतदान, अब दूसरे चरण के लिए आज थमेगा चुनावी शोरइन जिलों में शव वाहन

जिला शव वाहन की संख्या

देहरादून 01
हरिद्वार 01
पिथौरागढ़ 01
रुद्रप्रयाग 02
टिहरी   01
उत्तरकाशी 02
चमोली 02



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed