फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Health check up will be free in Penisia Hospital today

आज पेनिसिया हॉस्पिटल में मुफ्त होगी स्वास्थ्य की जांच

Wed, 07 Apr 2021 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Health check up will be free in Penisia Hospital today
धर्मपुर स्थित पेनिसिया हॉस्पिटल में बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा। पेनिसिया हॉस्पिटल मैनेजमेंट सोसायटी और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यह शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा भी कई अन्य तरह की जांच मुफ्त होंगी।
विज्ञापन

अस्पताल के निदेशक रणवीर चौहान ने बताया कि शिविर में मरीजों का पंजीकरण मुफ्त किया जाएगा। डॉक्टर सभी मरीजों की निशुल्क जांच करेंगे और उचित परामर्श व आवश्यक दवाएं देंगे। इसके अलावा ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और हड्डियों की बीएमडी जांच भी मुफ्त की जाएगी। अस्पताल की ओर से एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन, एक्स-रे, ईसीजी और डायलेसिस पर 30 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा स्त्री रोग, न्यूरो से संबंधित बीमारियों की जांच, दर्द निवारण और दिमाग व रीढ़ की हड्डियों से संबंधित बीमारियों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

शिविर में फिजीशियन और महिला एवं प्रसूति रोग, न्यूरो सर्जरी, पेट रोग और पेन व स्पाइन के विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा लोगों को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक भी किया जाएगा। निदेशक ने बताया कि शिविर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक निशुल्क जांच होगी। बिना मास्क के अस्पताल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed