फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hawala agent who defrauded one crore rupees in the name of investment arrested from Kerala

Dehradun News: निवेश के नाम पर एक करोड़ ठगने वाला हवाला एजेंट केरल से दबोचा

Wed, 06 Sep 2023 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Hawala agent who defrauded one crore rupees in the name of investment arrested from Kerala
- एक साथी पहले बंगलूरू से हो चुका है गिरफ्तार, मलयेशिया और चीन भेजते थे पैसा
विज्ञापन

- पिछले साल सितंबर में साइबर थाना देहरादून में दर्ज किया गया था ठगी में मुकदमा

म्यूचुअल फंड समेत कई लाभकारी योजनाओं में निवेश के नाम पर एक लाख रुपये ठगने वाले गिरोह के सदस्य को एसटीएफ ने केरल से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक हवाला एजेंट है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की रकम का बड़ा हिस्सा मलयेशिया और चीन भेजता था। इसके एक साथी को एसटीएफ इस साल फरवरी में गिरफ्तार कर चुकी है।


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल नवंबर में संतोष कुमार निवासी जीएमएस रोड की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। संतोष ने बताया था कि उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मई 2022 में भेजे गए इस मैसेज में एक वेबसाइट का लिंक था। इस पर क्लिक किया तो उसमें बहुत सी निवेश की योजनाओं का जिक्र था। उन्होंने जैसे ही इस वेबसाइट को सर्च करना शुरू किया तो उनके पास फोन आया। फोन करने वाली ने अपना नाम मलयेशिया निवासी लीजा बताया। उसने कहा कि वह क्रिएटवेल्थ कंपनी की अधिकारी है।
विज्ञापन




यह कंपनी म्युचुअल फंड में निवेश कराती है। शुरूआत में संतोष कुमार ने 10 हजार रुपये निवेश किए। कुछ ही दिनों में उन्हें अच्छा खास लाभ मिला। उन्होंने निवेश की रकम को बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया। इस वेबसाइट पर बने उनके ई-वॉलेट में निवेश पर लाभ दिखाई देने लगा। उन्होंने अपने एक दोस्त को भी बताया। उनके दोस्त ने करीब 71 लाख रुपये का निवेश कर दिया, लेकिन, कुछ ही दिनों में सब नंबर और वेबसाइट बंद हो गए। उन्होंने सोचा कि यह कंपनी बताई तो मलयेशिया की जा रही है और इसके खाते भारत में हैं। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




साइबर थाना पुलिस ने जांच करते हुए फरवरी में महमीद सरीफ निवासी कर्नाटक को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच एक व्यक्ति के केरल में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने केरल के कोडूंगलूर पुलुट त्रिशूर इलाके से वैश्वक एनीकृष्णन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से डेबिट कार्ड और कई मोबाइल सिम बरामद किए गए हैं। यह आरोपी हवाला एजेंट है। साइबर पुलिस ने इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed