फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Have an emotional relationship with Amar Ujala: Kailash

अमर उजाला से है भावनात्मक रिश्ता : कैलाश

Tue, 20 Jun 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Have an emotional relationship with Amar Ujala: Kailash
संगीतकार और गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने कहा, अमर उजाला से उनका भावनात्मक रिश्ता है। इसकी वजह कैलाश का मूल रूप से मेरठ से होना भी है। कैलाश ने कहा, अमर उजाला और उनकी जड़ एक ही खंड मेरठ से है। जन्म भले दिल्ली में हुआ लेकिन जड़ें मेरठ की हैं।
विज्ञापन

बाल्य अवस्था में जब कैलाश के पिता मेरठ आए थे तो उस वक्त एक मंदिर बन रहा था जो बाद में उन्हीं की देखरेख में बना। इस दौरान कैलाश की प्राथमिक पाठशाला के दौरान उनकी खबर अमर उजाला में छपी। इसमें लिखा गया कैलाश खैर श्री राम इंटर कॉलेज, दौराला जिसे देख मन प्रसन्न हो गया। कहा, आज भी जब मेरठ का नाम सुनते हैं तो पगला जाते हैं। वहीं एक किस्सा साझा करते हुए उन्होंने बताया, न्यूयॉर्क में जब उनका पासपोर्ट का नवीनीकरण हुआ तो उसमें उनका जन्म स्थान मेरठ, उत्तर प्रदेश छपा और जब भी एयरपोर्ट पर कोई अधिकारी उनका पासपोर्ट देखता तो चोंकते हुए कहता अच्छा आप मेरठ से हैं। तो मैं उन्हें कहता यही तो है तरक्की मेरठ के लोग कहां-कहां पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed