{"_id":"0e84e49352a124319706ebba116a1516","slug":"hatya-police-court-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हत्या' की गुत्थी बनी पुलिस के गले की फांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हत्या' की गुत्थी बनी पुलिस के गले की फांस
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 08 Dec 2013 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाऊवाला में संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटके मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर उन्होंने पटेलनगर बाजार चौकी का घेराव किया। इस दौरान जाम भी लगा रहा। परिजनों ने चेतावनी दी कि हत्यारों की गिरफ्तारी तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया। तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस और एलआईयू तैनात कर दी गई है।शनिवार सुबह सहसपुर के भाऊवाला में धर्मेंद्र (19) पुत्र छोटेलाल निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर का शव पेड़ से लटका मिला था।
विज्ञापन
धर्मेंद्र भाऊवाला में दानिश की मटन शॉप में काम करता था और रात को वहीं सोता था। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा था। परिजनों ने दानिश और उसके पिता नजीर पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रविवार को उन्होंने शव के दोबारा पोस्टमार्टम और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन किया। बाद में सहसपुर थाने में तहरीर दी गई।
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों में धर्मेंद्र के पिता छोटेलाल, पार्षद सतीश कश्यप, कौशलेंद्र, अजीत चौधरी, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, दीप गुप्ता, जसवीर आादि शामिल रहे। उधर, शव को डीप फ्रीजर में रखा गया है।
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रथमदृष्ट्या जांच में हत्या की बात अब तक सामने नहीं आई है। फिर भी मामले की पड़ताल की जा रही है।