{"_id":"657a02209b873b51540a8478","slug":"has-been-included-in-the-state-team-for-all-india-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-306905-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयनित हुए शिक्षक अशोक गंगोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयनित हुए शिक्षक अशोक गंगोला
विज्ञापन
Iजीआईसी बैसोगिलानी में हैं तैनात, बतौर सलामी बल्लेबाज प्रदेश की टीम में खेलेंगेI
कालसी विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज बैसोगिलानी के व्यायाम शिक्षक अशोक गंगोला का चयन अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए प्रदेश की टीम में हुआ है। वे जिला देहरादून से शिक्षा विभाग से चयनित होने वाले एक मात्र खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक व क्रीडा बोर्ड कार्मिक मंत्रालय की ओर से 15-21 दिसंबर के बीच नई दिल्ली में आयोजित होगा। उनके चयन पर शिक्षकों ने खुशी जताई है।
अशोक गंगोला करीब 12 वर्षों से जीआईसी बैसोगिलानी में सेवाएं दे रहे हैं। कई चरणों के ट्रायल के बाद उनका चयन बतौर सलामी बल्लेबाज हुआ है। वे क्रिकेट के साथ ही फुटबाल के बेहतरीन खिलाड़ी व कोच भी हैं। उनके निर्देशन में अब तक विद्यालय की 110 छात्र-छात्राएं राज्यस्तरीय व 21 छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट, फुटबाल और कुश्ती में प्रतिभाग कर चुके हैं। बीते जून माह में उनके निर्देशन में विद्यालय की छह बालिकाओं का चयन भोपाल में राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ था।
उनकी उपलब्धि पर प्रधानाचार्य कल्याण सिंह चौहान, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नीरज कुमार सैनी, अविजीत चक्रवर्ती, सुनील तोमर, उदय तोमर ने खुशी जताई।