हरिद्वार: ट्रक से टकराकर पलटा हरियाणा के तीर्थयात्रियों का ट्रैंपो, 15 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद (हरियाणा) के तीर्थयात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा कर गड्ढे में पलट गया। हादसे में15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को लक्सर सीएचसी पहुंचाया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
गाजियाबाद के करतारपुर थाना लोनी गांव के कुछ परिवार पिछले कई वर्षों से फरीदाबाद (हरियाणा के) के सैतपुर थाना सेक्टर 37 में रह रहे हैं। सोमवार को ये लोग एक टैंपो ट्रैवलर वाहन में सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे।
मंगलवार दोपहर सभी स्नान करके बाद फरीदाबाद लौट रहे थे। यह वाहन लक्सर-खानपुर मार्ग पर खानपुर थाने के निकट अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इससे वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए।
ये हैं घायल
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी खानपुर पुलिस को दी। इस पर खानपुर थाने के दारोगा रुकम सिंह नेगी व कांस्टेबल राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से घायलों को लक्सर सीएचसी पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लक्सर कस्बे के दूसरे निजी अस्पतालों में भर्ती करवा दिया। सीएचसी के डॉक्टर जार्ज सैमुअल ने बताया कि घायलों में मेहुल और रामपाल की हालत गंभीर है। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घायलों के परिजनों को इस बाबत जानकारी दे दी गई है।
ये हैं घायल
प्रिंस पुत्र नीटू, दिशु पुत्र नीटू, रितिक पुत्र सुधीर, इशिका पुत्री अजय, रितेश पुत्र सुधीर, कार्तिक पुत्र नीटू, मेहुल पुत्र योगेंद्र, मुन्नी पत्नी बिरम सिंह, पूनम पत्नी नीटू, बाला पत्नी करतार, बिरम पुत्र बिशंबर, गीता पत्नी सुधीर, सोनिया पुत्री सुधीर, पिंकी पत्नी अजय, रामपाल पुत्र रामेश्वर।