फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haryana former cm hudda reach kedarnath.

केदार बाबा के दर पहुंचे हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा

Sat, 20 Jun 2015 07:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 20 Jun 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
haryana former cm hudda reach kedarnath.

केदारनाथ धाम से बदरीनाथ धाम जाने के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को फाटा में पिनकल हेली कंपनी के हेलीपैड पर चार घंटे इंतजार करना पड़ा। इससे पूर्व पूर्व सीएम हेलीकॉप्टर से सुबह 8.40 मिनट पर केदारनाथ से फाटा पहुंचे।

विज्ञापन


शनिवार को तड़के से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण हरियाणा के पूर्व सीएम को भी बदरीनाथ धाम जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। प्रात: 8.30 मिनट पर वे केदारनाथ से पवन हंस के हेलीकॉप्टर से फाटा पहुंचे। यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर ने पुन: पिनकल के हेलीपैड पर छोड़ा।
विज्ञापन


हुड्डा ने हेली कंपनियों के साथ यहां यात्रा को लेकर जानकारी ली। इससे पूर्व शुक्रवार को मौसम खराब होने के कारण हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री अपने अन्य सदस्यों के साथ धाम में ही ठहरे। उन्होंने निम के कॉटेज में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने केदारनाथ में होने वाली सांय की आरती में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपरांत वे पुन: कॉटेज में लौट गए। यहां उन्होंने निम के लोगों से आपदा के बाद किए गए पुनर्निर्माण कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी। निम के मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने रात के भोजन में मंडुवे के परांठे, आलू की थिचोंड़ी, लिंगुड़े का अचार और दही खाया।

उन्होंने पहाड़ी व्यंजनों के स्वाद की भी प्रशंसा की। रात्रि को 10 बजे वे सो गए थे। जबकि प्रात: 5.30 बजे वे उठे। चाय के दौरान भी उन्होंने निम के कुछ लोगों के साथ बातचीत की। इसके बाद प्रात: 8 बजे उन्होंने नाश्ते में मंडुवे का परांठा, घी, लिंगुड़े का अचार और घी खाया।

प्रात: 8.30 बजे हुड्डा के हेलीकॉप्टर ने श्रीबदरीनाथ धाम के लिए टेकऑफ किया। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें 8.40 मिनट पर फाटा उतरना पड़ा। यहां चार घंटे रूकने के बाद वे दोपहर सवा एक बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शुक्रवार को मौसम खराबी के कारण धाम में ही ठहरने की सूचना नहीं थी। क्योंकि मुख्यमंत्री की वीसी में रात्रि नौ बजे तक व्यस्त होने से इस बात का संज्ञान नहीं लिया जा सका। शनिवार को वे चार घंटे फाटा में रूकने के बाद बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
- उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम ऊखीमठ

हुड्डा ने किए बदरीनाथ के दर्शन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को अपने परिवार के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। वे हेलीकॉप्टर से दोपहर दो बजे बदरीनाथ पहुंचे, लेकिन तब भगवान बदरीविशाल का भोग लगने के कारण कपाट बंद थे।

उन्होंने एक घंटे विश्राम करने के बाद बदरीनाथ के दर्शन किए। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और पूर्व विधायक करन दलाल भी दर्शन के लिए पहुंचे थे। बीते शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा केदारनाथ धाम यात्रा को गए थे।


केदारनाथ में मौसम खराब होने के कारण उन्होंने रात्रि विश्राम धाम में ही किया। शनिवार को मौसम साफ होने पर दोपहर दो बजे वे बदरीनाथ पहुंचे। अपराह्न तीन से सवा तीन बजे तक बदरीनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक धार्मिक अनुष्ठान में भी भाग लिया। सांय साढ़े तीन बजे हुड्डा हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed