फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harsh of Delhi and Rajat became the hero of Tripura's victory.

Dehradun News: हर्ष दिल्ली के तो रजत बने त्रिपुरा की जीत के हीरो

Sat, 30 May 2026 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Harsh of Delhi and Rajat became the hero of Tripura's victory.
गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें ईस्ट दिल्ली राइडर्स और त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने-अपने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया। दिल्ली के लिए हर्ष त्यागी और त्रिपुरा के जिए रजत जीत के हीरो बने।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के मध्य 25 ओवर का मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर आरबीआई ने निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 165 रन बनाए। दिल्ली के लिए हर्ष व आशीष मीना ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में दिल्ली ने 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी के लिए हर्ष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में त्रिपुरा और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मैच खेला गया। पहले खेलते हुए त्रिपुरा ने 25 ओवर में छह विकेट पर 236 रन बनाए। टीम के लिए श्रीदम पाॅल ने 75, रजन देव ने 71 रनों का योगदान दिया। जवाब में झारखंड की टीम 21.3 ओवर में 191 रनों पर ढेर हो गयी और त्रिपुरा ने 45 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए रजत को प्लेयर आफ मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed