फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harry Potter and the cursed child book in dehradun

गुप्त तरीके से देहरादून पहुंची हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड

Mon, 01 Aug 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Aug 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
Harry Potter and the cursed child book in dehradun
Harry Potter and the cursed child - फोटो : amar ujala

हैरी पॉटर सीरीज की आठवीं पुस्तक ‘हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड’ बेहद गुप्त तरीके से रविवार को दून पहुंची। पहले ही दिन पहुंची 288 में से 200 पुस्तकें बिक गई। दून में हैरी पॉटर का क्रेज इस कदर है बुक वर्ल्ड में इसकी 150 से ज्यादा प्री बुकिंग हो चुकी थी। नई बुक में हैरी पॉटर की 19 साल बाद की जिंदगी और उनके तीन बच्चों पर आधारित प्ले पाठकों के सामने पेश किया गया है।

विज्ञापन


बुक वर्ल्ड के ऑनर रणधीर अरोड़ा ने बताया कि हैरी पॉटर की नई बुक की लांचिंग के लिए बेहद गुप्त व्यवस्थाएं की गईं थी। उनसे लीगल डॉक्यूमेंट साइन कराया गया था कि पुस्तक 31 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से पहले नहीं खुलेगी। उन्हें यह भी नहीं बताया गया था कि किस कोरियर से यह पुस्तक उनके पास आएगी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह दस बजे कोरियर कंपनी का कॉल आया और पुस्तक का बंडल मिल गया। इसके बाद निर्धारित समय पर पुस्तक लांच हुई। कई पाठक पहले से ही इंतजार में थे। पहले ही दिन 288 में से 200 बुक बिक गई हैं। हैरी पॉटर सीरीज की यह आठवीं बुक है, जिसमें हैरी पॉटर की 19 साल बाद की जिंदगी दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके तीन बच्चे भी इस पुस्तक का हिस्सा बने हैं। राजधानी में इस पुस्तक का क्रेज जबर्दस्त देखने को मिल रहा है। पुस्तक का मूल्य 899 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed