फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish rawat will protest against state govt Decision

सरकार के फैसले के खिलाफ उपवास करेंगे पूर्व सीएम हरीश रावत

Fri, 28 Apr 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Apr 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Harish rawat will protest against state govt Decision
harish rawat

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एपीएल का गेहूं और चावल के दाम बढ़ाने के कैबिनेट के फैसले का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इसे जनविरोधी कदम करार देते हुए इसके विरोध में उपवास करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वह एक मई को गांधी पार्क में सांकेतिक उपवास करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को कैबिनेट की बैठक में राज्य खाद्य योजना को मंजूरी दी गई। योजना के तहत 11 लाख एपीएल कार्डधारकों को बढ़े हुए दाम पर गेहूं और चावल दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के इस फैसले का विरोध किया है। बकौल रावत, उनकी सरकार में यह फ्लैगशिप योजना थी। योजना के तहत राज्य के लोगों को राहत दी गई थी।

विज्ञापन

सबसे सस्ता गेहूं व चावल देने वाला राज्य उत्तराखंड

Harish rawat will protest against state govt Decision
harish rawat

उत्तराखंड देश का सबसे सस्ता गेहूं व चावल देने वाला राज्य हो गया था। मगर भाजपा सरकार ने एपीएल कोटे गेहूं के दाम चार रुपये से बढ़ाकर 8.50 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया। जो चावल नौ रुपये किग्रा के हिसाब दिया जा रहा था, उसे 10 किग्रा से घटाकर ढाई किग्रा कर दिया गया और दाम बढ़ाकर 15 रुपये प्रति किग्रा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से राज्य के लोगों पर औसतन 250 से 300 रुपये का बोझ बढ़ेगा।

राष्ट्रीय खाद्य योजना से इतर इसमें यदि एलपीजी की बढ़ी हुई कीमतों को जोड़ दें और औसतन तीन सिलेंडर प्रतिमाह का खर्च जोड़ दें तो ये बढ़कर 1000 रुपये हो जाएगा। बिजली और पानी के दाम सरकार पहले ही बढ़ा चुकी है। सरकार का ये निर्णय जनविरोधी है, इसलिए वह सांकेतिक विरोध के तौर पर गांधी पार्क में सुबह 10 बजे से उपवास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed