फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat will make his promise

राहुल की रैली के बाद रावत को देनी होगी अग्निपरीक्षा

Mon, 24 Feb 2014 11:24 AM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Feb 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
harish rawat will make his promise

देहरादून में राहुल गांधी की सम्मानजनक रैली और विरोधियों के मुंह से तारीफ कराकर हरीश रावत ने अपने को स्थापित कर लिया है। जबकि हरीश रावत की अग्निपरीक्षा अब शुरू होनी है।

विज्ञापन


भरोसे पर खरा उतरना होगा
हरीश रावत ने राहुल गांधी को इस भरोसे के साथ भेजा है कि सोनिया गांधी से कह दें कि हम पांचों लोकसभा सीटें जिताकर देंगे। अब उन्हें इसी भरोसे पर खरा उतरना होगा।
विज्ञापन


पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 23 दिनों की हरीश रावत सरकार खुद केबदले वर्जन, समाज के सभी वर्गों के लिए सैकड़ों घोषणाएं और नई कार्य संस्कृति के दम पर चली है। सरकार को न चाहते हुए भी तत्काल पंचायत चुनावों का सामना करना होगा।

पढ़ें, कभी देखा है छह इंच के बरगद का पेड़


यूं तो पंचायत चुनाव पार्टी के निशान पर नहीं लड़े जाते हैं लेकिन इसे राजनीति की कसौटी पर ही कसा जाना है। ऐसे में हरीश रावत को जमीनी स्तर पर यह साबित करना होगा कि कांग्रेस की जड़े जमीं हुई हैं।

पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

अभी तक प्रदेश की 13 जिला पंचायतों में ऊधमसिंह नगर को छोड़ सभी भाजपा के पास रही हैं। स्थानीय निकाय चुनावों में भी कांग्रेस के पास एक भी नगर निगम नहीं है। ऐसे निचले स्तर पर पार्टी को मजबूती देना बड़ी चुनौती है।

जमीनी स्तर पर हो सकता है नुकसान
सरकार की बार-बार पंचायत चुनाव को आगे बढ़ाने की मंशा भी जमीनी स्तर पर नुकसान पहुंचा सकती है। पंचायत चुनाव के तुरंत बाद ही लोकसभा के चुनाव होने हैं।

पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी

2009 में पांचों सीट जीतने वाली कांग्रेस ने उपचुनाव में भारी भरकम उम्मीदवार के बाद भी टिहरी लोकसभा की सीट हारी है।

चूंकि हरीश रावत खुद मुख्यमंत्री बन गए हैं ऐसे में हरिद्वार सीट को जिताने के साथ उन्हें अल्मोड़ा सीट को भी उनकी जीत-हार से जोड़कर देखा जाएगा।

पढ़ें, इस 'छिपी' हुई दवा ने किया गरीबी का इलाज

हरीश रावत 1980 से अल्मोड़ा लोकसभा सीट का ही प्रतिनिधित्व करते आए हैं। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस के अंदर ही 2-3 लोकसभा सीटें जीतने की बात कही जा रही है ऐसे में हरीश रावत को पार्टी के साथ खुद को भी साबित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed