फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat verbally attack on cm trivendra singh rawat in dehradun

हरीश रावत ने सीएम त्रिवेंद्र सरकार की हर एंगल से की खिंचाई

Mon, 29 May 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
harish rawat verbally attack on cm trivendra singh rawat in dehradun
harish rawat

पूर्व सीएम हरीश रावत ने रविवार को गैरसैंण में सत्र से लेकर तमाम एंगल से त्रिवेंद्र सरकार की खिंचाई की। उन्होंने गन्ना किसानों को भुगतान से लेकर एनएच-74 प्रकरण तक को छुआ और सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की।

विज्ञापन


उन्होंने गैरसैंण में सत्र आयोजित न करने के विरोध में आठ जून को एक घंटे के सांकेतिक धरने का एलान किया है। रावत ने अपनी सरकार के जमाने में शुरू की गई दुग्ध बोनस योजना में फेरबदल के प्रयासों पर सरकार को चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने 65 साल से ऊपर के लोगों को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा सुविधा खत्म करने और 50 फीसदी चार्ज लेने की आलोचना भी की है।

जानिए, किस मुद्दे पर क्या कहा हरीश रावत ने

harish rawat verbally attack on cm trivendra singh rawat in dehradun
harish rawat

गैरसैंण:
-बीजेपी सरकार ने विधानसभा और गैरसैणियत दोनों का अपमान किया है। मैं आठ जून को बजट सत्र के पहले दिन 10 से 11 बजे तक एक घंटे विधानसभा गेट पर धरना दूंगा।

एनएच 74 प्रकरण:
-ये कैसा जीरो टॉलरेंस है। एक हाथ से ताली नहीं बजती। नेशनल हाईवे अथारिटी के अफसर कैसे जांच के दायरे से बाहर रह सकते हैं। सरकार को स्थिति जल्द से जल्द साफ करनी चाहिए।

गन्ना भुगतान:
-बीजेपी ने घोषणापत्र में कहा था कि 15 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान हो जाएगा। 350 करोड़ का भुगतान होना है। अब तो नया गन्ना पकने लगा है। आखिर भुगतान कब तक होगा।

लोकायुक्त:
-लोकायुक्त के लिए बनाई गई प्रवर समिति को ये भी देखना चाहिए कि सीएम को लेकर स्थिति साफ हो। तकनीकी तौर पर सीएम दायरे में हैं भी और नहीं भी। सीएम पर भी सारे प्राविधान लागू होने चाहिए।

त्रिवेंद्र को एक साल का वक्त

harish rawat verbally attack on cm trivendra singh rawat in dehradun
CM trivendra singh rawat

पूर्व सीएम हरीश रावत भले ही राज्य सरकार पर हमलावर हों, लेकिन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यों का मूल्यांकन एक साल में करने के पक्षधर हैं। रावत ने कहा कि किसी भी सीएम के कार्यों का मूल्यांकन एक साल से पहले नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की करप्शन पर जीरो टॉलरेंस नीति की सच्चाई पर वह हैलो जीरो टॉलरेंस सीरीज शुरू करेंगे।

वहीं,बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि हरीश रावत धरने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने और वहां तैयारियां पूरी कर सत्र आयोजित करने के लिए वचनबद्घ है।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार ने गैरसैंण के नाम पर लोगों का भावनात्मक उत्पीड़न करने का काम किया है। एनएच-74 से जुडे़ मामले पर अजय भट्ट ने एक बार फिर कहा है कि लोगों को धैर्य रखना चाहिए। बीजेपी की जीरो टॉलरेंस नीति है। इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed