फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat supporter members Expelled from congress party

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत समर्थक पदाधिकारियों पर गिरी गाज, पार्टी से हुआ निकाला

Wed, 12 Dec 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Dec 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
harish rawat supporter members Expelled from congress party
harish rawat

कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने पर इस बार चार बडे़ पदाधिकारियों पर गाज गिराई है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने नैनीताल के नगर अध्यक्ष मारूति शाह को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। चमोली जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजय रावत, अनुसूचित जाति विभाग के रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष कुंवर लाल आर्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री खजान पांडेय को भी छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अनुशासनात्मक कार्रवाई की जद में आए ज्यादातर पदाधिकारी पूर्व सीएम हरीश रावत के समर्थक हैं।

कांग्रेस नगर निकाय चुनाव को लेकर अभी तक करीब सौ छोटे-बडे़ पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का दरवाजा दिखा चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले, हल्द्वानी नगर निगम चुनाव के संबंध में नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से कुछ नेताओं की शिकायत की थी।

हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद पर कांग्रेस ने इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह जीत नहीं पाए थे।

इसी तरह, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में भी कांग्रेस को भितरघात की शिकायतें मिली हैं। इसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के अनुसार, इन चार पदाधिकारियों के संबंध में विभिन्न माध्यमों से मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि अनुशासनात्मक कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा। कई अन्य लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed