{"_id":"58a16b7b4f1c1b4f54d84846","slug":"harish-rawat-sting-operation-case-on-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम रावत के स्टिंग प्रकरण पर अगली सुनवाई 17 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम रावत के स्टिंग प्रकरण पर अगली सुनवाई 17 मार्च को
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 13 Feb 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट
- फोटो : file photo
लगभग एक माह के अवकाश के बाद हाईकोर्ट सोमवार से पुन: नियमित रूप से खुला। उत्तराखंड में भीषण चुनावी जंग के बीच सोमवार को पहले दिन कोर्ट में हाई प्रोफाइल स्टिंग मामले की सुनवाई होनी थी। केस की अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत द्वारा सोमवार को हाईकोर्ट में एड्जर्नमेंट लिया। जिसके बाद अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 17 मार्च तय की है।
वर्ष 2016 में कांग्रेस में हुई टूट के बाद राज्यपाल ने कांग्रेस से सदन में बहुमत साबित करने को कहा था। इस दौरान सामने आये एक स्टिंग ऑपरेशन में मुख्यमंत्री हरीश रावत को विधायकों के लिए धन उपलब्ध कराने की पेशकश करते दिखाया गया था जो बहुमत साबित करने के लिए निर्धारित फ्लोर टेस्ट से पहले ही प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने का मुख्य आधार बनाया गया था।
विज्ञापन
इस प्रकरण में सीबीआई जांच के खिलाफ रावत ने कोर्ट में याचिका दायर की थी जबकि बागी कांग्रेसी हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री की याचिका के विरोध में याचिका डाली थी। प्रकरण में दोनों ओर से सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकीलों ने बहस की थी। सोमवार को इस मामले में आगे की सुनवाई होनी है।
विज्ञापन