फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat silent fast in protest against atrocities on minorities in Bangladesh Dehradun Uttarakhand news

Uttarakhand: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में हरीश रावत का मौन उपवास, बोले-चिंता का विषय

Mon, 04 Nov 2024 09:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Nov 2024 09:27 AM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि बांग्लादेश में सामाजिक व धार्मिक सद्भाव को खत्म करने का प्रयास हो रहा है। जिसके खिलाफ आवाज उठानी जरूरी है। 

विज्ञापन
Harish Rawat silent fast in protest against atrocities on minorities in Bangladesh Dehradun Uttarakhand news
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मौन उपवास रखा। बोले, बांग्लादेश में सामाजिक व धार्मिक सद्भाव को खत्म करने के लिए संगठित प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन

रविवार को भैयादून पर्व पर हरीश रावत ने अपने आवास पर एक घंटे का मौन उपवास रखकर बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध, इसाई अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार का विरोध किया। कहा, विशेष तौर पर हिंदुओं को लक्ष्य बनाकर अत्याचार किया जा रहा है। कुछ हत्याएं हुई हैं। इसके साथ ही व्यवसाय प्रतिष्ठान लूटे जा रहे हैं या बलपूर्वक बंद कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


धार्मिक स्थलों पर तोड़-फोड़ की जा रही है। प्रतिबंधित संगठन जमाती इस्लामी, बांग्लादेश सरकार और छात्रों की आड़ में यह सब अत्याचार कर रहा है। पूरे बांग्लादेश में हिंदुओं, अल्पसंख्यकों और राजनीतिक विरोधियों में भय का वातारण पैदा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: योग के केंद्र बनाने के लिए सरकार देगी प्रोत्साहन राशि, प्रदेश में पहली बार बन रही योग नीति

हरीश रावत ने कहा, बांग्लादेश निर्माण में भारत का अभूतपूर्व योगदान है जो सर्व धर्म समभाव के आधार पर सांविधानिक लोकतंत्र खड़ा था, उसे कट्टरपंथी पाकिस्तानपरक ताकतों ने बर्बाद करने की ठान ली है। यह हमारे लिए चिंता का विषय है। रावत ने दीप जलाकर बांग्लादेश में लोकतंत्र और सर्व धर्म समभाव की ताकतों को शक्ति देने की भगवान से प्रार्थना की।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed