फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat search winning seat

ऐसा नहीं हुआ तो हरीश रावत को देना होगा इस्तीफा

Tue, 13 May 2014 11:47 AM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 May 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
harish rawat search winning seat

लोकसभा चुनाव के नतीजों के शोर के बाद उत्तराखंड में जल्द ही एक और राजनीतिक हलचल शुरू होने वाली है।

विज्ञापन


यह उस विधानसभा सीट के उप-चुनाव की सरगर्मी होगी जहां से जीत कर विधानसभा जाने की तैयारी मुख्यमंत्री कर रहे है।

हालांकि अभी सभी का ध्यान लोकसभा चुनाव के नतीजों पर है लेकिन जुलाई माह समाप्त होने से पहले हरीश रावत को विधानसभा का सदस्य बनना होगा।

नहीं था मोदी की व्यापक लहर का अंदाजा

harish rawat search winning seat

शुरूआती दौर में मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए सीट ढूंढने वाली टीम ने चार पांच भाजपा विधायकों वाली सीटों में से एक खाली कराने की राय दी।

इनमें एक दो सीट हरिद्वार और एक दो ऊधमसिंहनगर की थीं। लेकिन तब नरेंद्र मोदी की इतनी व्यापक लहर का अंदाजा नहीं था। अब स्थिति उलट हो गई है।

भाजपा का तो शायद ही कोई विधायक सीट खाली करेगा। यदि नरेंद्र मोदी का असर ना होता तो शायद भाजपा विधायक मदन कौशिक हरिद्वार सीट से ही लोकसभा का चुनाव लड़ लिए होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रावत के लिए सीट तलाशने का काम

harish rawat search winning seat

चीफ मिनिस्टर की शपथ हरीश ने एक फरवरी को ली थी। इसलिए 31 जुलाई तक विधानसभा का सदस्य बनना संवैधानिक बाध्यता है। वर्ना, इस्तीफा देना पड़ सकता है।

फिलहाल अब सीएम हरीश के लिए सीट तलाशने का काम हो रहा है। एक चांस यह भी है कि यदि निशंक हरिद्वार से सांसद निर्वाचित होते है तो हरीश डोईवाला के रास्ते विधानसभा जाने का प्रयास कर सकते है।

लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की डोईवाला सीट पर क्या स्थिति रही।

विज्ञापन

रेणुका जीतीं तो हरीश को जाना होगा कहीं और

harish rawat search winning seat

यदि कांग्रेस ने संसदीय चुनाव हारने की स्थिति में भी इस सीट पर लंबी बढ़त ली तो फिर भी हरीश यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।

क्योंकि इस सीट पर पांच से छह हजार के बीच कुमाऊंनी वोटर भी हैं। और, यदि रेणुका रावत जीतती हैं तो फिर हरीश को कहीं अन्यत्र जाना होगा।

यह संभावना ज्यादा प्रबल हो रही है कि कांग्रेस अपने ही किसी विधायक से इस्तीफा दिलाकर हरीश को उप-चुनाव लड़ाएगी। और, इसकी संभावना कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ व चम्पावत जिलों में सर्वाधिक है।

नमो लहर के बाद हरीश को सीट तलाशते समय यह ध्यान भी रखना होगा कि सर्वाधिक सुरक्षित सीट कौन सी होगी।

जहां पर जातिगत या फिर सामाजिक समीकरणों के आधार पर चुनाव जीता जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed