फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat said Now government should remove thorn of POK welcomed the decision on Article 370

Harish Rawat: पूर्व सीएम बोले-अब पीओके के आखिरी कांटे को भी निकाले सरकार, इस काम में पूरा देश है साथ

Wed, 13 Dec 2023 11:38 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Dec 2023 11:38 AM IST
सार

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि तब अनुच्छेद 370 लगाना भूल नहीं, उस समय की जरूरत थी। कहा कि अब पीओके के कांटे को सरकार निकाले। इस काम के लिए पूरा देश साथ है।

विज्ञापन
Harish Rawat said Now government should remove thorn of POK welcomed the decision on Article 370
हरीश रावत - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वागत किया है। कहा, सुप्रीम कोर्ट ने इस देश के एक और कटु प्रसंग का सर्व स्वीकार्य समाधान निकाला है, इसके लिए कोर्ट को धन्यवाद दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

कहा, अब केंद्र सरकार को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) का भी हल निकाल देना चाहिए, इस काम के लिए पूरा देश साथ है। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा, अनुच्छेद 370 लागू करना कोई भूल नहीं थी, बल्कि जिस वक्त यह लागू किया गया, उस वक्त की ऐतिहासिक जरूरत थी।

विज्ञापन

कहा, पाकिस्तान के आक्रामक रवैये और कुछ वैश्विक शक्तियों के षड्यंत्र का मुकाबला करने के लिए कश्मीर की जनता को विश्वास में लेने के लिए अनुच्छेद 370 लागू किया गया था। समय के साथ हर सरकार ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हल्का किया। अब सुप्रीम कोर्ट ने एक सर्व स्वीकार्य समाधान निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चारों धामों में बर्फबारी: खूबसूरत बर्फीली वादियों से नजर नहीं हटेगी...क्रिसमस-नए साल के लिए कर सकते हैं प्लान

कहा, हमारा मानना है कि अब जब अनुच्छेद 370 का प्रसंग अंतिम रूप से समाप्त हो गया है। तब, पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के अंतिम कांटे को भी उखाड़ फेंकना चाहिए। इसके लिए संसद का संकल्प भी है। पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा है। आज का पाकिस्तान आर्थिक रूप से विपन्न, टूटा और बंटा हुआ पाकिस्तान है। पीओके में भी असंतोष है। इस कांटे को भी सरकार निकाल बाहर करे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed