फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat said Give Congress a chance in 2027 we will make Gairsain the capital Uttarakhand News

Uttarakhand: हरीश रावत बोले-2027 में कांग्रेस को मौका दें गैरसैंण राजधानी बनाएंगे, सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट

Mon, 14 Jul 2025 09:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Jul 2025 09:56 AM IST
सार

हरीश रावत ने सोशल मीडिया एक पोस्ट लिखी है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि 2027 में कांग्रेस को मौका दें गैरसैंण राजधानी बनाएंगे।

विज्ञापन
Harish Rawat said Give Congress a chance in 2027 we will make Gairsain the capital Uttarakhand News
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, 2027 में कांग्रेस को मौका दीजिए, गैरसैंण को राजधानी बनाएंगे। जिस गैरसैंण में रात के समय 20 लोग नहीं रुक सकते थे, वहां कांग्रेस सरकार के समय 2500 लोगों के ठहरने की क्षमता विकसित की गई।

विज्ञापन

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, जो लोग यह कह रहे हैं कि हरीश रावत के पास मौका था, गैरसैंण को राजधानी बना देते। मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं की 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मौका दो, गैरसैंण को राजधानी बना कर देंगे।

विज्ञापन


मैंने अपने कार्यकाल में 2013 में केदार आपदा से राज्य को उभारने का काम किया। इसके अलावा गैरसैंण के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दिया। 57 करोड़ का बजट मंजूर कर एजेंसी भी तय की। भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन की आधारशिला भी हमने रखी। पांच हजार आवासीय क्षमता के भवन का निर्माण काम शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हरीश रावत ने किया तंज 
हरीश रावत ने तंज किया कि गन्ना मूल्य तय करने में हमेशा विलंब किया गया, लेकिन अब तो मूल्य घोषित ही नहीं किया जा रहा है। किसानों का खेत में नया गन्ना भी तैयार हो रहा है। बरसात के बाद गन्ने की कटाई शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें...चिंताजनक: उत्तराखंड में आ सकता है बड़ा भूकंप, दून में वैज्ञानिकों ने की चर्चा, संभावित क्षेत्र की तलाश की शुरू

प्रदेश सरकार ने अभी तक पिछले गन्ने का मूल्य ही घोषित नहीं किया। यह पहली बार हो रहा है। चीनी मिलों को पुराने रेट पर भुगतान करने को कहा जा रहा है। प्रदेश के किसान गन्ने का 450 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed