फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat retaliated on statement of hoisting flag in houses of Mahendra Bhatt

झंडे को लेकर सियासत: प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर बोले हरीश रावत- भाजपा कौन होती है देशभक्ति का पैमाना नापने वाली

Fri, 12 Aug 2022 11:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Aug 2022 11:35 AM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि देश में 42 करोड़ लोग गरीबी की रेखा के नीचे हैं। 50 करोड़ से अधिक ऐसे हैं, जिनके लिए हर दिन की रोटी जुटाने का सवाल है। इस संख्या में 37 करोड़ लोग तो भाजपा के शासनकाल में पिछले साढ़े सात वर्षों में गरीबी की रेखा से नीचे गए हैं। कहा कि इस तरह के लोगों के पास कहां से झंडा और डंडा खरीदने के लिए पैसा आएगा।

विज्ञापन
Harish Rawat retaliated on statement of hoisting flag in houses of Mahendra Bhatt
हरीश रावत - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के घरों में झंडा फहराने के बयान पर विपक्ष ने उन पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है सवाल करते हुए कहा कि किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन होती है।पूर्व सीएम ने कहा कि यदि तिरंगा झंडा घर पर फहराना ही राष्ट्रभक्ति कहलाती है तो फिर उनके निकटवर्ती तो कई लोग व संगठन रहे हैं, जिन्होंने तिरंगा वर्षों तक नहीं फहराया।

विज्ञापन


शायद इसके लिए वह आज भी संकोच करते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि देश में 42 करोड़ लोग गरीबी की रेखा के नीचे हैं। 50 करोड़ से अधिक ऐसे हैं, जिनके लिए हर दिन की रोटी जुटाने का सवाल है। इस संख्या में 37 करोड़ लोग तो भाजपा के शासनकाल में पिछले साढ़े सात वर्षों में गरीबी की रेखा से नीचे गए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि इस तरह के लोगों के पास कहां से झंडा और डंडा खरीदने के लिए पैसा आएगा।
विज्ञापन


संघ ने अपने कार्यालय में 51 साल तक झंडा नहीं फहराया: माहरा
मापदंड ऐसे नहीं बनाए जाने चाहिए जिसको कूदने में आपके किसी नागरिक को कठिनाई हो। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि संघ ने अपने कार्यालय में 51 साल तक झंडा नहीं फहराया। तीन लड़कों ने जब उनके कार्यालय में झंडा फहराया तो उन लड़कों को इस पर 2013 तक मुकदमा झेलना पड़ा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान बचकाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...UKSSSC: सीएम धामी ने कहा- युवाओं का नहीं होने देंगे अहित, परीक्षाएं कराएंगे, दूसरे आयोग का सहयोग लेने के संकेत

प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए। पहाड़ में अधिकतर लोग तिरंगा नहीं लगा पाए हैं क्योंकि भाजपा कार्यकाल में उनकी आर्थिकी में गिरावट आई है। पहाड़ में तमाम लोग देश से प्रेम करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को तिरंगा न लगाने वालों के बारे में पता लगाना है तो उन्हें नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय में हैं। वहां जाकर इस बारे में पता करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed