{"_id":"585393bd4f1c1b896064b29c","slug":"harish-rawat-pay-tribute-to-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय दिवस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय दिवस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीदों को किया याद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
harish rawat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विजय दिवस के अवसर पर देहरादून के गांधी पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारतीय सेना के वीर सैनिकों द्वारा पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय हासिल की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 16 दिसम्बर को मनाया जाने वाला विजय दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारी सेनाओं ने किस प्रकार वीरता से पाकिस्तान पर ऐतिहासिक एवं निर्णायक युद्ध में अभूतपूर्व विजय प्राप्त की थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि देश रक्षा के लिए सैनिकों के योगदान पर हमें हमेशा गर्व रहेगा और शहीद सैनिकों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने वीर सैनिकों पर नाज है और पूरा देश उनकी बहादुरी को नमन करता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैन्य परिवारों की समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास कर रही है। कोशिश यह रहेगी कि जो राज्य हमसे बेहतर हैं हम उनके समकक्ष जा सकें। उन्होंने कहा कि सैनिक वर्ग जो हमें अच्छी सिविल सोसाइटी बनने की प्रेरणा देता है उनको मैं नमन करता हूं।
गांधी पार्क में विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज व मसूरी विधायक गणेश जोशी पहुंचे और युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि हम लोग युद्ध की बातें सिर्फ सुनते भर हैं। लेकिन नमन हैं उन वीर सैनिक जो अति विषम परिस्थितियों में रहकर देश की रक्षा करते हैं। हम सिर्फ यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि हर परिस्थिति में हम पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों व शहीद परिवारों के साथ खडे हैं। विधायक राजकुमार ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उन्हीं की शहादत के बल पर हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसे में उनका जितना भी सम्मान किया जाए कम है।