फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat meet with satpal maharaj

हरीश रावत ने सतपाल संग रात में पकाई 'खिचड़ी'

Wed, 12 Feb 2014 10:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Feb 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
harish rawat meet with satpal maharaj

सांसद सतपाल महाराज सारे शिकवे-गिले भुलाकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से गले मिले। उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीति के दो पहाड़ जब मिले तो जमी बर्फ जरूर पिघली।

विज्ञापन


पढ़ें, देर रात सीएम ने मारा छापा, उड़ गए होश
विज्ञापन


लेकिन दिग्गजों की की मुलाकात को राजनीतिक गलियारे में सौदेबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। महाराज के साथ पत्नी और सरकार में मंत्री अमृता रावत भी मौजूद थीं। यह मेल-मुलाकात अमृता रावत को भारी भरकम विभाग दिलाने की मुहिम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत से मिलने सचिवालय पहुंचे सतपाल
सतपाल महाराज सोमवार को रात के अंधेरे में करीब नौ बजे रावत से मिलने सचिवालय पहुंचे। करीब आधा घंटे इन नेताओं केबीच बातचीत हुई।

पढ़ें, नए निजाम ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात

सूत्रों की मानें तो सतपाल महाराज की ओर से पिछले दिनों आए कुछ बयानों पर साफ सफाई भी हुई। हरीश रावत ने अपने बदले रुख के अनुसार उन्हें खूब सुना लेकिन ज्यादा कुछ नहीं बोले।


बताते हैं कि अमृता रावत के विभागों को लेकर भी चर्चा हुई। बताते हैं इस पर हरीश रावत का रुख सकारात्मक रहा।

हरीश खेमा देगा महाराज का साथ
महाराज चाहते हैं कि उन्हें बिना किसी विवाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी मिल जाए। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर यशपाल आर्य को पार्टी बदलती है तो हरीश खेमा महाराज का साथ देगा।

पढ़ें, सोनिया और हरीश रावत की 'जुगलबंदी' मोदी को देगी मात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अंतिम समय में हरीश रावत के लिए खलनायक बनकर उभरे सतपाल महाराज भी शायद हरीश रावत के बदले रुख के कायल हो गए हैं।

पिछले दिनों सतपाल महाराज की ओर से मुख्यमंत्री को लेकर तमाम बयान दिए गए लेकिन हरीश रावत ने खामोशी ओढ़े रखी।

वह उसी दिशा में तेजी से चलने लगे जिसे लेकर उन्हें घेरा जा रहा था। मुख्यमंत्री के सामने मंत्रियों के विभागों को लेकर लंबे समय से माथापच्ची चल रही है।

पढ़ें, अब 21 फरवरी से उत्तराखंड में लागू होगी आचार संहिता

खासकर उर्जा, पीडब्ल्यूडी, वन, कृषि, पर्यटन जैसे विभागों पर बड़े नेताओं का दबाव लगातार बना हुआ है। हालांकि हरीश रावत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने पास के महत्वपूर्ण विभाग बड़े मंत्रियों को ही सौंपेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed