{"_id":"5cee0ab8bdec22077d5bf84f","slug":"harish-rawat-meet-with-public-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोदी ने महंगाई बढ़ाई, आप लोग गुस्सा नहीं हुए’ : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोदी ने महंगाई बढ़ाई, आप लोग गुस्सा नहीं हुए’ : हरीश रावत
Wed, 29 May 2019 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 29 May 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
देहरादून में डीएल रोड पर रविदास सभा के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार के घर पर खासी चहल पहल रही। यहां पर पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे। हरीश रावत ने कहा आप लोगों के दिल में जो भी बात है, कह डालिए। मैं सुनने के लिए आया हूं। मक्खन दास जैसे कई लोगों ने एक साथ बोलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कहा कि यह पूरा इलाका कांग्रेस का है, लेकिन चुनाव के दौरान कोई नहीं आया। हरीश रावत ने उन्हें शांत किया। कहा हम आप तक अपनी बात नहीं पहुंचा पाए। मगर आप लोगों की भी गलती है। मोदी ने महंगाई बढ़ाई, आप लोगों को गुस्सा नहीं आया। मेरी सरकार ने आपको बहुत कुछ दिया था, आप संतुष्ट नहीं हुए। यह बात समझ में आई, लेकिन मोदी सरकार ने तो पांच साल में सब कुछ छीना, फिर भी आप लोग गुस्सा नहीं हुए।
विज्ञापन
हरीश रावत पूरे एक घंटे तक लोगों के बीच रहे। यह साबित करने की पूरी कोशिश की कि मोदी राज में उनका कोई भला नहीं हुआ। रावत ने लोगों को याद दिलाया। पांच रुपये किलो गेहूं मिलते थे, अब नौ रुपये पर पहुंच गए हैं। चीनी बंद कर दी गई है। बस्ती वालों ने बस्ती टूटने की आशंका पर भी हरीश रावत से बात की। गुस्सा भी जाहिर किया। हरीश रावत ने सफाई दी। कहा-भाजपा ने कहीं डरा कर, कहीं भरमाकर लोगों के वोट लिए हैं। मगर अब फिर से कांग्रेस को खड़ा करना है।
विज्ञापन
कांग्रेस के नेताओं को भले ही इस कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिली, लेकिन वह इस पहल से उत्साहित नजर आए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, कांग्रेस नेता मोहन काला ने इसे स्वागतयोग्य बताया। उन्होंने कहा-कांग्रेस को अच्छे प्रदर्शन के लिए कमजोर तबके की तरफ लौटना ही होगा। अंबेडकरनगर बस्ती निवासी खेमकला ने भी माना कि हार के बाद अब इसी राह पर चलकर कांग्रेस अपनी पुरानी स्थिति पर आ सकती है।
धारचूला, मुनस्यारी में जनजातियों के बीच जाएंगे हरदा
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत बहुत जल्द धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र में जनजातियों के बीच में जाएंगे। रावत के अनुसार, अनुसूचित जाति हो या फिर जनजाति, कांग्रेस से उनका अटूट नाता रहा है। चुनाव में भारी पराजय के बाद इनके बीच में जाकर लोगों से बातचीत की जानी जरूरी है। अपनी कमियों का पता लगाने, उन्हें दूर करने के लिए ठोस कोशिश तो करनी ही होगी। रावत का कहना है कि वह जल्द राज्य सरकार के पेंशनरों के अलावा व्यापारी और अन्य तबकों से भी संपर्क करेंगे।