{"_id":"58830a194f1c1b4216eff7a6","slug":"harish-rawat-may-contest-in-election-from-two-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो सीएम हरीश रावत इन दो सीटों से चुनाव में ठोकेंगे ताल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो सीएम हरीश रावत इन दो सीटों से चुनाव में ठोकेंगे ताल?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Jan 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
harish rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर आ रही है। इसके मुताबिक सीएम हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हरिद्वार ग्रामीण सीट अभी भाजपा के पास है। यहां से स्वामी यतीश्वरानंद विधायक हैं। इस बार भी भाजपा ने उन्हें इसी सीट से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि दो सीटों से चुनाव लड़ने के पीछे कांग्रेस की रणनीति है कि हरीश रावत के चेहरे का इस्तेमाल कुमाऊं और गढ़वाल दोनों जगहों पर किया जा सके। रावत हरिद्वार से सांसद रहे हैं। उनकी बेटी अनुपमा रावत भी यहां काफी समय से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के किशोर उपाध्याय ऋषिकेश या सहसपुर सीट से चुनाव में उतर सकते हैं। ऋषिकेश सीट से वर्तमान में भाजपा के प्रेमचंद्र अग्रवाल विधायक हैं। वहीं सहसपुर से भाजपा के सहदेव पुंडीर विधायक हैं।
विज्ञापन