{"_id":"6326ddd8a3e9f03fa47ec00d","slug":"harish-rawat-list-war-on-social-media-fraud-in-recruitment-jobs-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Harish Rawat: अब लिस्ट वॉर में कूदे हरदा, बोले- हमारी जमीनों पर रिजॉर्ट बन रहे, हम चौकीदार बनकर रह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harish Rawat: अब लिस्ट वॉर में कूदे हरदा, बोले- हमारी जमीनों पर रिजॉर्ट बन रहे, हम चौकीदार बनकर रह गए
Sun, 18 Sep 2022 03:25 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 18 Sep 2022 03:25 PM IST
सार
पूर्व सीएम रावत ने कहा है कि पिछले पांच-छह साल में ऐसी सैकड़ों नियुक्तियां हुई हैं, जो नहीं हो सकती हैं। स्पष्ट तौर पर उत्तराखंड के लोगों का हक मारकर लोगों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपने निकटस्थ व परिवार के लोगों की नियुक्तियां की हैं। उसी तरीके से प्रदेश में तमाम ठेके दिलवाए गए हैं।
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सोशल मीडिया में छिड़े सूची वार में आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कूद गए हैं। शनिवार को उन्होंने फेसबुक पर अपने ऑफिशियल पेज पर कुछ नामों की सूचियां जारी करते हुए बीते पांच-छह सालों में उत्तराखंड के लोगों के हक की नौकरियों की बंदरबांट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सिस्टम पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारी जमीनों पर रिजॉर्ट बन रहे हैं और हम चौकीदार बनकर रह गए हैं। विशेषतौर पर दो सूचियों को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा है कि पिछले पांच-छह वर्षों में ऐसी सैकड़ों नियुक्तियां हुई हैं, जो नहीं हो सकती हैं।
विज्ञापन
स्पष्ट तौर पर उत्तराखंड के लोगों का हक मारकर लोगों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपने निकटस्थ व परिवार के लोगों की नियुक्तियां की हैं। उसी तरीके से प्रदेश में तमाम ठेके दिलवाए गए हैं। इनमें पीडब्ल्यूडी, इरीगेशन, यूपीसीएल आदि विभागों में साज-सज्जा के सामान खरीद के ठेके भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें... Uttarakhand Weather: बारिश से कुमाऊं तरबतर, पर्यटक और होमगार्ड सहित तीन की मौत, बाढ़ सा मंजर, देखें तस्वीरें
उन्होंने कहा कि यदि यह सारी लिस्ट जनता के संज्ञान में आ जाएं तो पिछले छह वर्षों में किस तरह से उत्तराखंड को लूटा गया या लूटवाया गया है, उसकी एक तस्वीर सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कुछ और खोजी लोग और गहराई तक जाकर सत्य को उजागर करेंगे।