फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat in rahul rally

आपदा पुनर्निर्माण का खाका तैयार: रावत

Mon, 24 Feb 2014 12:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Feb 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
harish rawat in rahul rally

मुख्यमंत्री हरीश रावत की बात पर यकीन करें तो प्रदेश सरकार ने पुनर्निर्माण का खाका तैयार कर लिया है और योजनाओं को जमीन पर उतारा जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी
विज्ञापन


परेड ग्राउंड में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुनर्निर्माण और पुनर्वास का बेहतरीन पैकेज तैयार किया है। चार धाम यात्रा का समय से शुरू होना प्रदेश के सम्मान का सवाल भी है और सरकार इस काम को हर हाल मे समय से पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

कांग्रेस मिलकर इस जिम्मेदारी को पूरा करेगी। रावत ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पुनर्वास का सबसे बेहतर पैकेज होना चाहिए। सरकार यह काम करेगी। अब यह भी तय कर लिया गया है कि सरकार खुद लोगों के पास जाएगी।

पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस जनसभा से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। सांसद सतपाल महाराज ने कहा कि कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए अब प्रदेश सरकार को जमीन का आवंटन करना चाहिए।

पढ़ें, इस 'छिपी' हुई दवा ने किया गरीबी का इलाज

कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी।

एक दूसरे की पीठ थपथपाई

harish rawat in rahul rally

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और वर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत के सुर भी मिले। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद विजय बहुगुणा ऐसी किसी पहली जनसभा में शरीक हुए जिसमें उन्हें मंच पर लोगों के सामने आना पड़ा।

पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी

परेड मैदान में हुई जनसभा में राहुल गांधी की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने मंच साझा किया। बहुगुणा ने कहा कि उन पर लोगों को बचाने का दबाव था।

पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

तात्कालिक राहत और बचाव के काम को उन्होंने बेहतरीन तरीके से पूरा किया। अब दूसरा दौर है। हरीश रावत ने कहा कि विजय बहुगुणा ने राहत के काम को अंजाम दिया। 1.50 लाख लोगों को बचाया। अब पुनर्निर्माण का काम पूरा किया जाएगा।

फौजियों से हाथ मिला पर कदम नहीं

harish rawat in rahul rally

दो माह पूर्व परेड़ ग्राउंड से नरेंद्र मोदी फौजियों के साथ कदमताल मिलाते दिखे लेकिन राहुल सिर्फ उनसे हाथ मिला कर लौट गए।

प्रदेश की 10 फीसदी आबादी सैन्य परिवारों की होने के बावजूद राहुल के पास उनसे कहने के लिए कुछ खास नहीं रहा। जहां मोदी उत्तराखंड के युवाओं को सेना में अफसर बनने का सपना हकीकत में बदलने पर जोर देते दिखे वहीं राहुल सिर्फ इशारों में वन रैंक वन पेंशन लागू करने की बात भर कहकर निकल गए।

राहुल ने कुछ अलग किया तो वह पूर्वसैनिकों से मुलाकात रही, लेकिन वह भी पार्टी प्लेटफार्म पर हुई।

25 बरस पुरानी सैनिकों की मांग को पूरा किया

harish rawat in rahul rally

वन रैंक वन पेंशन जैसे बढ़े फैसले के बाद राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से संभावना जताई जा रही थी कि सैन्य बहुल प्रदेश में आकर वह यहां की सैन्य परंपरा से कांग्रेस के चुनावी एजेंडे को जोड़ेंगे।

पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी

यह उम्मीद इसलिए भी अधिक लगाई थी क्योंकि दो माह पूर्व इसी मंच से नरेंद्र मोदी ने राज्य के विकास मॉडल को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं के साथ जोड़ा था।

पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

मोदी ने कहा था कि यहां की रगों में शौर्य है परंपरा है लेकिन संसाधन नहीं है। उधर राहुल गांधी ने सैनिकों की आपदा में भागीदारी को तो सराहा, लेकिन उत्तराखंड के सेना के प्रति जनता के लगाव को लेकर कांग्रेस के एजेंड़े को साझा नहीं किया।

पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी

राहुल ने वन रैंक वन पेंशन को लेकर सिर्फ इतना कहा कि हमने 25 बरस पुरानी सैनिकों की मांग को पूरा किया है। उधर, मोदी ने युवाओं की नब्ज पकड़ते हुए उनके सेना में अफसर बनने के लिए प्रदेश में सीमित संसाधनों का हवाला दिया।

पढ़ें, इस 'छिपी' हुई दवा ने किया गरीबी का इलाज

युवाओं के सेना के प्रति लगाव को देखते हुए मोदी ने प्रदेश में ऐसे स्कूल कालेजों की संख्या बढ़ाने की बात कही जिससे अवसर बढ़ें। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने वन रैंक वन पेंशन जैसे मुद्दों के साथ बोफोर्स सहित रक्षा सौदों में होने वाले भ्रष्टाचार की बात उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed