फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat give command to tilak raj behadh

राजनीतिक भूचाल के बीच अब कुनबा संभालने में जुटी कांग्रेस

Wed, 18 Jan 2017 11:59 AM IST
भास्कर पोखरियाल/ अमर उजाला, रुद्रपुर
भास्कर पोखरियाल/ अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 18 Jan 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
harish rawat give command to tilak raj behadh
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

तराई में एकाएक आए राजनीतिक भूचाल को देखते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तराई के कद्दावर कांग्रेसी नेता तिलकराज बेहड़ को कमान सौंप दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बेहड़ से फोन पर लंबी बात करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी भी सौँप दी।

विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद से तराई में कांग्रेस के लिए पूरा समीकरण बदल गया है। तराई में कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा यशपाल आर्य खेमे में है। अभी इस खेमे में टूट फूट उभर कर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


तराई के तमाम कांग्रेसी यहां के हालातों से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित मुख्यमंत्री हरीश रावत को पल-पल की जानकारी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की भी निगाहें तराई पर टिकी हुई हैं। सूत्रों की मानें तो यशपाल आर्य के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान ऊधमसिंह नगर की सीटों पर ही होने की आशंका है। इसे देखते हुए वर्तमान में कांग्रेस दिग्गजों ने तराई पर ध्यान केंद्रित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार को स्वयं मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फोन पर वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ से बात करके उन्हें कहा है कि वह अब तराई को संभालें और असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए पार्टी के लिए चुनाव में जुटने को तैयार करें। अब बेहड़ के कंधों पर खुद की सीट जीतने के साथ ही ऊधमसिंह नगर में बिखरे कांग्रेसियों को पार्टी के साथ खड़ा करने की चुनौती भी है।


यशपाल आर्य ने जो बम फोड़ा है, उसके बाद पार्टी के कई दिग्गजों ने मुझसे पार्टी की स्थिति की जानकारी ली है। स्वयं मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे फोन पर बात की और करीब 12 मिनट तक हुई बातचीत में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब तराई को संभालना है। कार्यकर्ताओं में जो भी नाराजगी है उसे दूर किया जाएगा और जो जिसका हकदार है उसे सम्मान देंगे। 
- तिलक राज बेहड़, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेसी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed