फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat fast in protest against lathi charge on Corona warriors

हरीश रावत का मौन उपवास: कोरोना योद्धाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कहा-मानवीय संवेदनाओं का रखा जाना चाहिए ध्यान

Wed, 27 Apr 2022 10:43 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Apr 2022 10:43 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमारा छोटा एवं मानवीय संवेदनाओं से भरपूर राज्य है। इसमें मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर हम अपने ही बच्चों के साथ संवाद नहीं बना पा रहे हैं तो इससे ज्यादा दुख की बात क्या हो सकती है।

विज्ञापन
Harish Rawat fast in protest against lathi charge on Corona warriors
हरीश रावत - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

सेवा बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे पूर्व आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए लाठजार्च के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कड़ी धूप में एक घंटे का मौन उपवास रख कर अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगार नौजवानों को जिस तरीके से निर्मम लाठीचार्ज कर पीटा जा रहा है, वह निंदनीय है।

जिन लड़के-लड़कियों ने कोरोनाकाल में मानवता की सेवा की, जिनको सबने कोरोना योद्धा कहा, उनको पीटा जाना कहां तक उचित है। हरीश रावत ने कहा कि हमारा छोटा एवं मानवीय संवेदनाओं से भरपूर राज्य है। इसमें मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर हम अपने ही बच्चों के साथ संवाद नहीं बना पा रहे हैं तो इससे ज्यादा दुख की बात क्या हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...धर्म संसद नहीं महापंचायत: स्वामी आनंद स्वरूप का बयान, कहा-धारा 144 लगाकर विवाद को जन्म दे रहा प्रशासन, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी को पत्थरबाज कहना निंदनीय
पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तेजनापूर्ण क्षणों में कांग्रेस पार्षद की ओर से अमर शहीद राजेश रावत को पत्थरबाज कहना अत्यधिक दु:खद और निंदनीय है। वह कांग्रेस पार्षद के इस आचरण के लिए सारे राज्य के लोगों और राज्य आंदोलनकारियों से माफी मांगते हैं। बुधवार को वह शहीद राजेश रावत की प्रतिमा के सम्मुख खड़े होकर क्षमा याचना करेंगे। रावत ने कहा कि वह कांग्रेस पार्षद के इस आचरण से अत्यधिक दु:खी और लज्जित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed