फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat came in support of Diet DLed Trainees

देहरादून: डायट डीएलएड प्रशिक्षितों को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

Thu, 19 Aug 2021 12:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 19 Aug 2021 12:48 AM IST
सार

प्रशिक्षितों के बीच पहुंचे हरीश रावत ने प्रदर्शनकारियों की दिक्कतों को देखते हुए उनके ठहरने के लिए कमरे और दोपहर के भोजन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Harish Rawat came in support of Diet DLed Trainees
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डायट डीएलएल प्रशिक्षितों के दिन-रात धरने को समर्थन देने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रशिक्षितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशिक्षितों ने कहा कि 13 जिलों में उन्हें कठिन प्रशिक्षण दिया गया, लेकिन उसके 19 माह बाद भी नियुक्ति नहीं दी गई है।

विज्ञापन


प्रशिक्षितों के बीच पहुंचे हरीश रावत ने प्रदर्शनकारियों की दिक्कतों को देखते हुए उनके ठहरने के लिए कमरे और दोपहर के भोजन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। हालांकि, आंदोलनकारियों ने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री केवल उनकी नियुक्ति की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन


प्रशिक्षितों ने कहा कि विभाग की लेटलतीफी के कारण प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लटकी हुई है। इस पर विभाग और सरकार दोनों ही सकारात्मक रुख नहीं अपना रहे हैं। जुलाई 2017 से राज्य में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है। पहले ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे प्राथमिक विद्यालयों में सेवारत शिक्षकों के प्रमोशन से कई पद रिक्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय डायट डीएलएड संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम साह ने कहा कि नियुक्ति पत्र जारी होने तक उनका आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान मुकेश टम्टा, संदीप थपलियाल, अनूप सिंह, प्रमोद शर्मा, शैलेंद्र सिंह, उपेंद्र मेहता, मुकेश बोरा, पंकज कुमार, मनोज जोशी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed