फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat blames ramesh pokhriyal

रावत ने निशंक से मांगा कुंभ का हिसाब

Mon, 07 Apr 2014 12:38 PM IST
योगेश योगी/अमर उजाला, लालढांग (हरिद्वार)
योगेश योगी/अमर उजाला, लालढांग (हरिद्वार) Updated Mon, 07 Apr 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
harish rawat blames ramesh pokhriyal

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से 2010 कुंभ का हिसाब मांगा है।

विज्ञापन


काफी संख्या में मौजूद थे लोग
उन्होंने कहा तत्कालीन मुख्यमंत्री निशंक को बताना चाहिए कि केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई धनराशि कहां खर्च की गई। मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार की शाम करीब छह बजे हरिद्वार के लालढांग पहुंचे।

उनके हेलीकॉप्टर ने लाला ओमप्रकाश ज्ञानदीप कन्या इंटर कॉलेज के प्रागंण में लैंड किया। यहां पर मुख्यमंत्री को देखने-सुनने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने पहले लोगों का हाल पूछा।
विज्ञापन


इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से उनसे हरिद्वार में कराए गए काम और सांसद निधि की बाबत पूछा जा रहा है। आज मुझसे सांसद निधि का हिसाब पूछने वालों को पहले कुंभ का हिसाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने दिए 672 करोड़ रुपए
2010 कुंभ में केंद्र सरकार की ओर से 672 करोड़ रुपए राज्य सरकार को दिए गए थे। राज्य में भाजपा की सरकार थी और हरिद्वार से भाजपा के प्रत्याशी उस समय राज्य के मुख्यमंत्री थे।

केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया 672 करोड़ रुपए हरिद्वार में कहीं दिखाई नहीं देता है। इसलिए यह जानना जरुरी है कि वह पैसा कहां खर्च किया गया।

उन्होंने हरिद्वार का सांसद रहते हुए अपनी उपलब्धियां जनता को बताई। हरीश रावत ने इसके बाद गुर्जर बस्ती, गैंडीखाता आदि जगहों पर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया।


इस दौरान यूथ कांग्रेस के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष सुहैल कुरैशी, राव आफाक अली, मंडी परिषद ज्वालापुर के उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा, राम विशाल देव, आशीष चौधरी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, राजेश रस्तोगी, भारत तनेजा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed