फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar will get gift of ring road during Kumbh Road Connectivity Will Improve for crowd

Haridwar: कुंभ में धर्मनगरी को मिलेगी रिंग रोड की सौगात; स्नान पर्वों पर भीड़ नियंत्रण में भी बनेगी मददगार

Sun, 02 Nov 2025 01:35 PM IST
अलका त्यागी शिवा अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
शिवा अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Nov 2025 01:35 PM IST
सार

रिंग रोड का लाभ आने वाले वर्ष के अर्धकुंभ, कुंभ, कांवड़ मेला के अलावा यात्रा सीजन में आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर तरीके से मिलेगा।

विज्ञापन
Haridwar will get gift of ring road during Kumbh Road Connectivity Will Improve for crowd
हरिद्वार में रिंग रोड का निर्माणाधीन कार्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धर्मनगरी की धारण क्षमता के अनुरूप व्यवस्था बनाने की पहल में एक कदम रिंग रोड का भी अब पूरा होने वाला है। वर्ष 2027 के कुंभ को लेकर बने प्लान के तहत अब जल्द ही रिंग रोड पर आवागमन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


इस रोड का निर्माण पिछले तीन वर्षों से ज्यादा समय से चल रहा है। विभागों का दावा है कि रिंग रोड कार्य अर्धकुंभ से पहले पूरा होगा। फोरलेन और एलिवेटेड फ्लाईओवर भूपतवाला के साथ चंडी घाट पर दूसरे पुल के निर्माण के बाद हरिद्वार के लिए सबसे बड़ी सौगात रिंग रोड होगी। इसे राज्य गठन के 25 वर्षों से भी जोड़ सकते हैं जो विकास के सतत प्रयास में सबसे अधिक प्रत्यक्ष रूप से सामने हैं।
विज्ञापन


रिंग रोड में खास बात है कि बिना धर्मनगरी की धमनियों को चोक किए यह मार्ग शहर को तो देखेगा लेकिन कहीं से बाधा नहीं बनेगा। जिन गांवों के आस-पास से भी गुजर रहा है वहां भी यह मार्ग केवल पोल और पिलर के सहारे ऊपर-ऊपर गुजरेगा। इस मार्ग से न केवल यूपी, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल और पंजाब के यात्रियों व पर्यटकों को लाभ मिलेगा, बल्कि बड़े स्नान पर्व पर इसी मार्ग से भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चा, पत्रकारवार्ता में सवाल पूछे जाने पर सीएम ने दिया जवाब

रिंग रोड की सबसे बड़ी विशेषता इसका ढांचागत आकर्षण
रिंग रोड की सबसे बड़ी विशेषता इसका ढांचागत आकर्षण है। यह मार्ग उन वाहन चालकों को विशेष लाभ देगा जिन्हें दिल्ली, नोएडा, हरियाणा और यूपी से आकर हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे (नैनीताल, हल्द्वानी के लिए) की ओर जाना होता है। यात्री बहादराबाद से सीधे रिंग रोड के माध्यम से 15 किलोमीटर की दूरी तय करके कांगड़ी से जुड़ जाएंगे। यहीं नहीं इसमें विशेष आकर्षण का केंद्र रेलवे लाइन पर एक्कड़ के पास बना पुल और गंगा नदी के ऊपर बना करीब ढाई किलोमीटर से ज्यादा लंबा ओवरब्रिज होगा। रिंग रोड से गुजरने वाले वाहन सवार आठ फ्लाईओवर, एक रेलवे ओवर ब्रिज, गंगा नदी पर बने 2.50 किलोमीटर पुल से होकर धर्मनगरी की पूरी भव्यता भी देख सकेंगे।

जगजीतपुर में होगी रिंग रोड पर चढ़ने और उतरने की सुविधा
रिंग रोड का कार्य 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष कार्य एनएचएआई अर्धकुंभ से पहले कार्य पूरा करेगा। बाहरी राज्य से आने वाले वाहन चालक बहादराबाद टोल प्लाजा से दो किमी की दूरी तय कर रिंग रोड पर जा सकेंगे। इस बीच सिर्फ एक प्वाइंट जगजीतपुर के बीच बनाया गया है जहां से रिंग रोड पर उतरने और चढ़ने की सुविधा होगी। वहीं कांगड़ी के वन चौकी के पास रिंग रोड खत्म हो जाएगी। इसका सीधा संपर्क हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे से होगा। नजीबाबाद से आने वाले वाहनों का यह सुविधा मिलेगी कि वह बिना धर्मनगरी में प्रवेश किए ही दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब या अन्य राज्यों में जा सकेंगे। सुविधा यह होगी कि वह हरिद्वार की भव्यता, गंगा के दूर के दृश्य और दो शक्तिपीठ माता मनसा देवी और चंडी देवी के दर्शन भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed