फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami said on cabinet expansion Uttarakhand Politics News read All Updates

Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चा, पत्रकारवार्ता में सवाल पूछे जाने पर सीएम ने दिया जवाब

Sat, 01 Nov 2025 08:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Nov 2025 08:51 PM IST
सार

भाजपा मुख्यालय में सीएम धामी ने आज प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए अगले 25 साल का रोडमैप बनेगा। वहीं कैबिनेट विस्तार के सवाल पर भी सीएम धामी ने जवाब दिया।

विज्ञापन
CM Dhami said on cabinet expansion Uttarakhand Politics News read All Updates
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। राजनैतिक मेलजोल को भी इससे जोड़कर देखा जाता रहा पर विस्तार की बात आगे नहीं बढ़ सकी। प्रेस वार्ता में कैबिनेट विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि शुभ दिन शुरू (देव उठनी एकादशी) हो गए हैं। आगे भी शुभ होगा।

विज्ञापन


शनिवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता में सीएम धामी ने कहा, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि उत्तराखंड 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा पूरी कर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य निर्माण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजतोत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेशभर में एक नवंबर को इगास पर्व से 11 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का अवसर है।
विज्ञापन


इसी क्रम में अगले 25 वर्षों के लिए खाका भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका लक्ष्य समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखंड का निर्माण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देशवासियों के सामने रखा है। वर्ष-2050 उत्तराखंड राज्य स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष होगा। आने वाले इन 25 वर्षों के लिए राज्य सरकार एक नया रोडमैप बनाकर आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Dehradun: सीएम ने की प्रेस कांन्फ्रेंस, राज्य के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम, 11 दिन मनेगा जश्न

राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का मिलेगा मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के रजतोत्सव समारोह के तहत तीन और चार नवंबर को देहरादून में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें तीन नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष सत्र को संबोधित करेंगी, जो राज्य के लिए गौरव का विषय है। इस विशेष सत्र में राज्य को आगे ले जाने की दिशा में विचार-विमर्श होगा। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed