फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar: two teacher certificate get fake in SIT investigation

हरिद्वार : एसआईटी जांच में दो शिक्षकों के प्रमाणपत्र मिले फर्जी, कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा

Sun, 24 May 2020 03:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 24 May 2020 03:37 AM IST
सार

  • 21 दिन के अंदर दोनों शिक्षकों को जांच अधिकारियों के सामने रखना है अपना पक्ष
  • जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ने जांच अधिकारियों से 25 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
haridwar:  two teacher certificate get fake in SIT investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआईटी जांच में हरिद्वार जनपद में दो और शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी मिले हैं। एसआईटी ने इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को लिखा है। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने दोनों शिक्षकों को 21 दिन में अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। दोनों शिक्षकों की विभागीय जांच संबंधित ब्लॉक के उप शिक्षाधिकारियों को दी गई है।

विज्ञापन


एसआईटी जांच में जनपद में करीब दो दर्जन से अधिक शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी मिले हैं। इन शिक्षकों के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर चुका है। इसके बाद इन शिक्षकों ने कोर्ट में शरण ली। कोर्ट में मामले विचाराधीन है। अब जिले में दो और फर्जी शिक्षक पकड़ में आए हैं। इनमें से एक लक्सर तो दूसरा खानपुर ब्लॉक में तैनात है।
विज्ञापन


एसआईटी की जांच में सामने आया है कि दोनों शिक्षकों ने अन्य किसी व्यक्ति के प्रमाणपत्रों में कूटरचना कर नौकरी हासिल की। एसआईटी की ओर से दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को लिखा गया है। इसके बाद विभाग ने दोनों शिक्षकों को 21 दिन में अपने-अपने ब्लॉक के उप शिक्षाधिकारी के सामने उपस्थित होकर पक्ष रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ने संबंधित उप शिक्षाधिकारियों से 25 दिन में रिपोर्ट मांगी है। जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed