फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Tigress left in Motichur range of Rajaji Tiger Reserve

हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में छोड़ी एक बाघिन, अब तीन हो गई संख्या

Fri, 25 Dec 2020 11:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Dec 2020 11:03 PM IST
सार

  • टाइगर रिजर्व पार्क में बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए 2012 से चल रही कवायद
  • जिम कार्बेट नेशनल पार्क से बेहोश कर लाई गई है बाघिन 

विज्ञापन
Haridwar: Tigress left in Motichur range of Rajaji Tiger Reserve
बाघिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिम कार्बेट नेशनल पार्क से लाकर एक बाघिन को राजाजी नेशनल पार्क की मोतीचूर रेंज के जंगलों में छोड़ा गया है। बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए कई साल से चली आ रही कवायद के बीच राजाजी टाइगर पार्क की यह पहली सफलता मानी जा रही है। हालांकि अभी पार्क में एक भी बाघ नहीं है, जबकि बाघिनों की संख्या तीन हो गई है।

विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र में महज दो बाघिन ही रह गई हैं। इनमें से भी एक बाघिन की उम्र 18 साल से अधिक है, जिसे अधिकारी बुजुर्ग बाघिन कह रहे हैं। वहीं, दूसरी की उम्र भी 12 साल से अधिक है। मगर इस क्षेत्र में कोई भी बाघ नहीं होने से टाइगरों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


ऐसे में इस क्षेत्र में बाघों और बाघिनों की संख्या बढ़ाने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के अधिकारियों ने 2012 में कवायद शुरू की थी। तब तीन बाघिन और दो बाघों को राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में लाने की मंजूरी मिली थी। कई साल बाद अब जाकर ये कवायद रंग लाते दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत 23 दिसंबर को एक बाघिन को जिम कार्बेट नेशनल पार्क की बिजलानी रेंज में बेहोश किया गया। इसके बाद बाघिर को 24 दिसंबर की सुबह मोतीचूर रेंज में बनाए गए टाइगर बाडे़ में छोड़ा गया। यहां से शुक्रवार को डेढ़ बजे बाघिन को मोतीचूर रेंज के जंगल में छोड़ दिया गया।

इस दौरान भारतीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के महानिदेशक एसपी यादव, उत्तराखंड के मुख्य वन्य जंतु प्रतिपालक जेएस सुहाग, राजाजी टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर डीके सिंह, डीएफओ नीरज शर्मा, गोविंद बल्लभ पंत वन्य जीव राष्ट्रीय नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर कोमल सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. दीप्ति अरोड़ा, वार्डन ललिता प्रसाद टम्टा, रेंजर महेंद्र गिरी, एके सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक और बाघ अगले सप्ताह छोड़ा जाएगा
राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र में कुल पांचों बाघों को बेरीवाड़ा, धौलखंड और मोतीचूर में छोड़ा जाना है। इसमें शुक्रवार को पहली बाघिन को छोड़ दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि उम्मीद है कि अगले सप्ताह एक और बाघ को रेंज में छोड़ दिया जाएगा। 


....और एक क्लिक करने का नहीं मिला मौका
जिस समय बाघिन को छोड़ा गया, उस समय पूरा स्टाफ एक फोटो क्लिक करने के लिए तैयार था। लेकिन टाइगर बाड़े से छोड़ते ही बाघिन दो से तीन सेकेंड के अंदर ही जंगल में घुस गई। ऐसे में फोटो खींचने के लिए कर्मचारी बस तैयारी ही करते रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed