{"_id":"63e698c123917c812d0bd7ca","slug":"haridwar-rishikesh-highway-fierce-fire-in-png-central-storage-house-in-raiwala-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar-Rishikesh Highway: गेल के गैस गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों की आवाज से गूंजा पूरा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar-Rishikesh Highway: गेल के गैस गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों की आवाज से गूंजा पूरा इलाका
Sat, 11 Feb 2023 01:02 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:02 AM IST
सार
गोदाम के अंदर गेल कंपनी के प्लास्टिक के पाइप और अन्य सामान रखा हुआ है। बताया भंडार गृह में खड़ी एक जेसीबी भी जल गई है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सीएनजी के केंद्रीय भंडार गृह में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म के पास पीएनजी के केंद्रीय भंडारण निगम के भंडार गृह में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। धमाकों की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रायवाला थाना पुलिस को रात करीब 11 बजे नेपाली फार्म के पास स्थित पीएनजी के केंद्रीय भंडारण गृह में भीषण आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उत्तराखंड: नकलरोधी कानून लागू...राज्यपाल ने दी मंजूरी, जज की निगरानी में होगी पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर ऋषिकेश से दमकल वाहन नेपाली फार्म पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि गोदाम के अंदर गेल कंपनी के प्लास्टिक के पाइप और अन्य सामान रखा हुआ है। बताया भंडार गृह में खड़ी एक जेसीबी भी जल गई है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र खाती ने बताया कि देहरादून से दो वाटर टेंडर(पानी की गाड़ियां) और एक फोम टेंडर(ज्वलनशील गैस और तेल बुझाने के लिए ) भेजे गए हैं। आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है। मौके पर दो गाड़ियां हरिद्वार, दो ऋषिकेश और एक रानीपोखरी से भेजी गई है। खाती ने बताया है कि वहां पर एक पाइप में आग लगी इसके बाद आग फैल गई थी।