फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Raid on GST Evasion 2.35 Crore Recovered from Two Firms; Records Seized, Investigation Initiated

Haridwar: जीएसटी चोरी पर छापा, दो फर्मों से 2.35 करोड़ रुपये वसूल, अभिलेख जब्त कर जांच शुरू

Fri, 22 May 2026 12:17 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 22 May 2026 12:17 AM IST
सार

जांच के दौरान जीएसटी में अपवंचन और स्टॉक में भारी गड़बड़ी पाई गई। आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देशों पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

विज्ञापन
Haridwar: Raid on GST Evasion 2.35 Crore Recovered from Two Firms; Records Seized, Investigation Initiated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य कर विभाग हरिद्वार की विशेष अनुसंधान शाखा ने कर चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो फर्मों की जांच और सर्वेक्षण की कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग ने मौके पर ही दो करोड़ 35 लाख रुपये का कर और जुर्माना वसूल किया। विभाग ने फर्मों के अभिलेख जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि जांच के दौरान जीएसटी में अपवंचन और स्टॉक में भारी गड़बड़ी पाई गई। आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देशों पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। विभाग को मिल रही शिकायतों में यह तथ्य सामने आया था कि कई फर्में अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाकर अपने रिटर्न में नकद भुगतान बेहद कम या शून्य दिखा रही थीं। इसी आधार पर आयुक्त ने अपर आयुक्त डीएस नबियाल को विशेष जांच दल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे: चट्टान से हटेंगे खतरा बने पत्थर और मलबा, 22 मई से शुरू होगा काम, डायवर्जन प्लान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त राज्य कर के निर्देशों के अनुपालन में दोनों फर्मों की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया। सर्वेक्षण के दौरान व्यापारी के परिसर में स्टॉक का सत्यापन किया गया। मौजूदा स्टॉक और ली गई इनपुट टैक्स क्रेडिट के आंकड़ों में बड़ी विसंगतियां सामने आईं। जांच अधिकारियों ने जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

टीम ने मौके पर की वसूली अब जांच प्रक्रिया शुरू
सर्वेक्षण और जांच के दौरान ही इन फर्मों की ओर से 2 करोड़ 35 लाख रुपये जमा करा दिए गए। विभाग ने फर्मों के अभिलेख जब्त कर लिए हैं। जांच के बाद कर और जुर्माना निर्धारित करते हुए नियमानुसार वसूली की जाएगी। यह कार्रवाई राज्य कर विभाग के विशेष अभियान का हिस्सा है। जांच में जीएसटी ने भारी गड़बड़ी सामने आने की बात कही है। फर्मों की ओर से अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया जा रहा था। वे अपने रिटर्न में नकद भुगतान को बहुत कम या शून्य दर्शा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed