{"_id":"656a1fac12e9f370bb0105db","slug":"haridwar-praveen-togadia-said-more-than-one-lakh-hanuman-chalisa-centers-should-be-built-in-india-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: बजरंग दल के सम्मेलन में बोले प्रवीण तोगड़िया, देश में एक लाख से ज्यादा हनुमान चालीसा केंद्र बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: बजरंग दल के सम्मेलन में बोले प्रवीण तोगड़िया, देश में एक लाख से ज्यादा हनुमान चालीसा केंद्र बनाएंगे
Fri, 01 Dec 2023 11:36 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:36 PM IST
सार
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए 1989 में सवा रुपया देने वाले आठ करोड़ हिंदुओं का हम धन्यवाद देते हैं, सवा रुपया से एकत्रित आठ करोड़ 40 लाख की बड़ी धनराशि से खरीदे हुए पत्थर से ही मंदिर का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के तीन दिवसीय सम्मेलन में पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देशभर में एक लाख से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र बनाकर करोड़ों हिंदुओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज राम मंदिर का निर्माण हिंदुओं के लिए गौरव का विषय है। इसमें तमाम कारसेवक और उनके परिजन आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए 1989 में सवा रुपया देने वाले आठ करोड़ हिंदुओं का हम धन्यवाद देते हैं, सवा रुपया से एकत्रित आठ करोड़ 40 लाख की बड़ी धनराशि से खरीदे हुए पत्थर से ही मंदिर का निर्माण चल रहा है। डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर का नेतृत्व करने वाले अशोक सिंघल, गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ, अयोध्या के महंत रामचंद्र परमहंस दास, आचार्य गिरिराज किशोर, आचार्य धर्मेन्द्र, पुल्लारेड्डी हैदराबाद, एच थिप्पारेड्डी बेंगलुरु, बाला साहेब ठाकरे को भारत रत्न देकर सम्मानित करने की मांग भी की।
विज्ञापन
वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन: किरेन रिजिजू बोले- मसौदे को केंद्रीय योजनाओं में करेंगे शामिल
विज्ञापन
मथुरा और काशी के लिए हिंदुओं का करेंगे आह्वान
एक दशक से अज्ञातवास के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जब आवश्यकता थी तो अयोध्या चलो... का नारा दिया, अब फिर आवश्यकता पड़ी है तो मथुरा और काशी के लिए देशभर के हिंदुओं का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन नहीं देश में ट्रिपल इंजन की सरकार है। सभी रामभक्त हैं और रामभक्त हिंदुओं की आस्था पर कतई कुठाराघात नहीं होने देंगे।